एमएस धोनी का मोम का पुतला देख नहीं रुक रही फैंस की हंसी, ट्विटर पर दी मजेदार प्रतिक्रियाएं

फैन ने शेयर की धोनी के पुतले की तस्वीर
फैन ने शेयर की धोनी के पुतले की तस्वीर

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का मैसूर में एक मोम का पुतला बनाया गया है। इस पुतले की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फैंस इसे देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। इसपर अबतक हजारों लोगों ने देखकर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।

दरअसल, सबसे प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का एक मोम का कर्नाटक में एक पुतला बनाया गया। फैंस का कहना है कि यह धोनी से कहीं से भी नहीं मिलता है। मुफद्दल बोहरा नाम के एक यूजर ने धोनी के पुतले की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है।

उनके इस पोस्ट पर अब तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। फैंस का कहना है कि यह धोनी से ज्यादा शोएब मलिक का पुतला लग रहा है तो वहीं कुछ का कहना है कि शक्ल तो फिर भी ठीक बनाई है लेकिन बाल किसने लगा दिए हैं।

(शोएब मलिक जब वो भारतीय जर्सी पहनकर सानिया मिर्जा को इम्प्रेस करने की कोशिश करें।)

(जिस आर्टिस्ट ने यह पुतला बनाया है यह वही इंसान है जिसने आदिपुरुष का वीएफएक्स बनाया है)

(मेरी तरफ से बड़ी ना है।)

(अगर रणबीर कपूर और धोनी का एक ही पुतला होता तो ऐसा होता)

Quick Links