भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट 

वीरेंदर सहवाग ने जड़े है तो तिहरे शतक
वीरेंदर सहवाग ने जड़े है तो तिहरे शतक

भारतीय टीम ने 1932 में पहला टेस्ट मुकाबला खेला था। तब से लेकर मौजूदा समय तक 296 खिलाड़ी भारत के लिए खेल चुके हैं और 33 खिलाड़ियों ने नेशनल टीम की कप्तानी की है। भारत को 1952 में पहली टेस्ट जीत दिलाने वाले पहले कप्तान लाला अमरनाथ ने ही टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम की तरफ से पहले शतक लगाया था।

लाला अमरनाथ ने 1933 में अपने डेब्यू मुकाबले में ही 118 रनों की पारी खेलते हुए यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। टेस्ट क्रिकेट में अक्सर बल्लेबाजों से बड़ी पारी की उम्मीद होती है और जब भी कोई खिलाड़ी शतक लगाता है, तो उम्मीद की जा सकती है वो इसे लंबी पारी में तब्दील करें।

यह भी पढ़ें: युवराज सिंह चाहते थे मैं वीरेंदर सहवाग का रिकॉर्ड तोड दूं- रोहित शर्मा

भारत के लिए अभी तक 24 खिलाड़ियों ने दोहरा शतक जड़ा है। पॉली उमरीगर भारत की तरफ से दोहरा शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी थे, तो विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 7 दोहरे शतक लगाए हैं।

इस लिस्ट में नजर डालेंगे भारत की तरफ से सबसे ज्यादा दोहरे शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट के ऊपर नजर डालेंगे:

(1-8)

विराट कोहली ने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा दोहरा शतक लगाए हैं
विराट कोहली ने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा दोहरा शतक लगाए हैं

1- विराट कोहली (7 दोहरा शतक)- सर्वाधिक स्कोर 254* vs दक्षिण अफ्रीका, अक्टूबर 2019

2- वीरेंदर सहवाग (6 दोहरा शतक)- सर्वाधिक स्कोर 319 vs दक्षिण अफ्रीका, मार्च 2008

3- सचिन तेंदुलकर (6 दोहरा शतक)- सर्वाधिक स्कोर 248* vs बांग्लादेश, दिसंबर 2004

4- राहुल द्रविड़ (5 दोहरा शतक) - सर्वाधिक स्कोर 270 vs पाकिस्तान, अप्रैल 2004

5- सुनील गावस्कर (4 दोहरा शतक) - सर्वाधिक स्कोर 236* vs वेस्टइंडीज, दिसंबर 1983

6- चेतेश्वर पुजारा (3 दोहर शतक) - सर्वाधिक स्कोर 206* vs इंग्लैंड, नवंबर 2012

7- मयंक अग्रवाल (2 दोहरा शतक) - सर्वाधिक स्कोर 243 vs बांग्लादेश, नवंबर 2019

8- विनोद कांबली (2 दोहरा शतक) - सर्वाधिक स्कोर 227 vs जिम्बाब्वे, मार्च 1993

(9-16)

रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाया दोहरा शतक
रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाया दोहरा शतक

9- दिलीप सरदेसाई (2 दोहरा शतक) - सर्वाधिक स्कोर 212 रन vs वेस्टइंडीज, फरवरी 1971

10- वसीम जाफर (2 दोहरा शतक) - सर्वाधिक स्कोर 212 vs वेस्टइंडीज, जून 2006

11- वीनू मांकड़ (2 दोहरा शतक) - सर्वाधिक स्कोर 231 vs न्यूजीलैंड, जनवरी 1956

12- वीवीएस लक्ष्मण (2 दोहरा शतक) - सर्वाधिक स्कोर 281 vs ऑस्ट्रेलिया, मार्च 2001

13- करुण नायर (1 दोहरा शतक) - सर्वाधिक स्कोर 303* vs इंग्लैंड, दिसंबर 2016

14- रोहित शर्मा (1 दोहरा शतक) - सर्वाधिक स्कोर 212 vs दक्षिण अफ्रीका, अक्टूबर 2019

15- संजय मांजरेकर (1 दोहरा शतक) - सर्वाधिक स्कोर 218 vs पाकिस्तान, दिसंबर 1989

16- अंशुमन गायकवाड़ (1 दोहरा शतक)- 201 vs पाकिस्तान, सितंबर 1983

(17-24)

गौतम गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया अपना इकलौता दोहरा शतक
गौतम गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया अपना इकलौता दोहरा शतक

17- नवजोत सिंह सिद्धू (1 दोहरा शतक)- सर्वाधिक स्कोर 201 vs वेस्टइंडीज, मार्च 197

18- मंसूर अली खान पटौदी (1 दोहरा शतक)- सर्वाधिक स्कोर 203* vs इंग्लैंड, फरवरी 1964

19- पॉली उमरीगर (1 दोहरा शतक) - सर्वाधिक स्कोर 223 vs न्यूजीलैंड, नवंबर 1955

20 - गौतम गंभीर ( 1 दोहरा शतक) - सर्वाधिक स्कोर 206 vs ऑस्ट्रेलिया, अक्टूबर 2008

21- रवि शास्त्री (1 दोहरा शतक) - सर्वाधिक स्कोर 206 vs ऑस्ट्रेलिया, जनवरी 1992

22- महेंद्र सिंह धोनी (1 दोहरा शतक) - सर्वाधिक स्कोर 224 vs ऑस्ट्रेलिया, फरवरी 2013

23- गुंडप्पा विश्वनाथ ( 1 दोहरा शतक) - सर्वाधिक स्कोर 222 vs इंग्लैंड, जनवरी 1982

24- सौरव गांगुली (1 दोहरा शतक) - सर्वाधिक स्कोर 239 vs पाकिस्तान, दिसंबर 2007

Quick Links