आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: मार्नस लैबुशेन और मिचेल स्टार्क को जबरदस्त फायदा, बाबर आज़म टॉप 10 बल्लेबाजों में पहुंचे

मार्नस लैबुशेन
मार्नस लैबुशेन

ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड और पाकिस्तान-श्रीलंका पहले टेस्ट के बाद आईसीसी ने हालिया रैंकिंग जारी कर दी है।बल्लेबाजी रैंकिंग में विराट कोहली और गेंदबाजी रैंकिंग में पैट कमिंस अभी भी पहले स्थान पर कायम हैं, वहीं मार्नस लैबुशेन और मिचेल स्टार्क को जबरदस्त फायदा हुआ।

बल्लेबाजों के टॉप 10 में स्टीव स्मिथ दूसरे और केन विलियमसन तीसरे स्थान पर कायम हैं। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मार्नस लैबुशेन तीन स्थान के फायदे से पांचवें और डेविड वॉर्नर दो स्थान के नुकसान से सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के बाबर आज़म चार स्थान के फायदे से नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं, वहीं न्यूजीलैंड के हेनरी निकोल्स चार स्थान के नुकसान से 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

टॉप 10 के बाहर न्यूजीलैंड के रॉस टेलर पांच स्थान के फायदे से 11वें और कॉलिन डी ग्रैंडहोम तीन स्थान के फायदे से 40वें, श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज़ 1 स्थान के फायदे से 23वें और धनंजय डी सिल्वा आठ स्थान के फायदे से 35वें, ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड दो स्थान के फायदे से 32वें और जो बर्न्स 9 स्थान के फायदे से 58वें एवं पहला टेस्ट खेलने वाले पाकिस्तान के आबिद अली 78वें स्थान पर हैं।

मिचेल स्टार्क
मिचेल स्टार्क

गेंदबाजी रैंकिंग में पैट कमिंस पहले स्थान पर कायम हैं। न्यूजीलैंड के नील वैगनर एक स्थान के फायदे से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क 9 स्थान के फायदे से पांचवें और जोश हेज़लवुड एक स्थान के फायदे से सातवें स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के टिम साउदी तीन स्थान के फायदे से दसवें स्थान पर पहुंच गए हैं और इस वजह से भारत के रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद शमी टॉप 10 से बाहर हो गए हैं।

टॉप 10 के बाहर ऑस्ट्रेलिया के नाथन लायन दो स्थान के फायदे से 19वें और मार्नस लैबुशेन चार स्थान के फायदे से 85वें, श्रीलंका के लाहिरू कुमारा दो स्थान के फायदे से 36वें और पाकिस्तान के शाहीन शाह अफरीदी दो स्थान के फायदे से 47वें एवं नसीम शाह 15 स्थान के फायदे से 110वें स्थान पर हैं।

ऑलराउंडर की रैंकिंग में जेसन होल्डर पहले स्थान पर अभी भी मौजूद हैं, वहीं मिचेल स्टार्क टॉप पांच में पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के कॉलिन डी ग्रैंडहोम एक स्थान के फायदे से आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

टॉप 10 बल्लेबाज

1 विराट कोहली भारत 928

2 स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 911

3 केन विलियमसन न्यूजीलैंड 864

4 चेतेश्वर पुजारा भारत 791

5 मार्नस लैबुशेन ऑस्ट्रेलिया 786

6 अजिंक्य रहाणे भारत 759

7 डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया 755

8 जो रुट इंग्लैंड 752

9 बाबर आज़म पाकिस्तान 728

10 दिमुथ करुणारत्ने श्रीलंका 725

Quick Links