IPL 2020: आईपीएल इतिहास के 3 बड़े रिकॉर्ड जिन्हें रोहित शर्मा इस सीजन में तोड़ सकते हैं

Gunjan
रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

दुनियाभर में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन इस साल मार्च के महीने में शुरू होने जा रहा है। इस सीजन का पहला मुकाबला 29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जायेगा। आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत की प्रक्रिया 19 दिसंबर को कोलकाता में रखे गए ऑक्शन से हो गई थी।

जहाँ सभी टीमों ने कुछ नए खिलाड़ियों को अपनी टीम में खरीदकर शामिल किया। आईपीएल में फैंस को चौके और छक्के मारने वाले खिलाड़ी ज्यादा पसंद आते हैं। इसी वजह से ये लीग दुनियाभर में इतनी लोकप्रिय है। हर सीजन की तरह इस बार के सीजन में भी कई नए रिकॉर्ड्स का बनना और पुराने रिकॉर्ड्स का टूटना तय है।

लेकिन आईपीएल इतिहास के कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स हैं जो सालों से नहीं टूटे हैं। जिनको मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इस सीजन में तोड़ सकते हैं। ये रिकॉर्ड्स कौन से हैं उनके बारे में हम इस आर्टिकल में आपको बताने वाले हैं।

1. सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर (क्रिस गेल-175 रन)

क्रिस गेल
क्रिस गेल

आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। जो उन्होंने 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ बनाया था। इस मुकाबले में गेल ने महज 66 गेंदों में 175* रनों की पारी खेली थी।

इस पारी में गेल ने 13 चौके और 17 छक्के जड़े थे। इस पारी के दौरान गेल स्ट्राइक रेट 265.65 का रहा था। आपको बता दें, इस मैच में गेल ने अपना शतक पूरा करने के लिए सिर्फ 30 गेंदें ली थी। जो कि आईपीएल में एक रिकॉर्ड है।

वहीं अगर बात रोहित शर्मा की करें तो वो इस समय शानदार फॉर्म में हैं और 2019 में रोहित वनडे में 7 शतक लगाने वाले एकलौते खिलाड़ी थे। आईपीएल में भी रोहित के नाम एक शतक है 2012 कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ जड़ा था। रोहित के फॉर्म देखते हुए लग रहा है कि रोहित इस बार गेल के इस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देंगे।

2. सबसे तेज अर्धशतक (केएल राहुल-14 गेंद)

केएल राहुल
केएल राहुल

जैसा कि सब जानते हैं कि रोहित शर्मा एक सलामी बल्लेबाज हैं जो मैदान पर आते ही पहली गेंद से गेंदबाजों पर प्रहार करना शुरू कर देते हैं। टीम इंडिया में जितनी आसानी से छक्के रोहित लगाते हैं शायद ही कोई दूसरा भारतीय बल्लेबाज लगा पाता होगा।

इसी क़ाबलियत के चलते रोहित आईपीएल में केएल राहुल द्वारा लगाए गए 14 गेंदों में अर्धशतक का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं। जो राहुल ने 2018 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाई थी। आपको बता दें, रोहित आईपीएल में अब तक 36 अर्धशतक जमा चुके हैं।

3. एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के (क्रिस गेल-17)

क्रिस गेल
क्रिस गेल

आईपीएल के इतिहास में किसी एक बल्लेबाज द्वारा अपनी पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है। गेल ने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 17 छक्कों और 13 चौकों की मदद से 175* रन बनाए थे। गेल का ये रिकॉर्ड पिछले 6 सालों से नहीं टुटा है।

लेकिन इस सीजन में रोहित शर्मा इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए एक दम सही बल्लेबाज हैं। रोहित आईपीएल (2012) में एक पारी में सबसे ज्यादा 13 छक्के लगा चुके हैं। आपको बता दें, आईपीएल में रोहित के नाम 194 छक्के हैं।

Quick Links