IPL 2020 - DC vs MI हेड टू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

Nitesh
Photo Credit - IPL
Photo Credit - IPL

आईपीएल 2020 (IPL 2020) में आज हेबल हेडर है और दोपहर को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमों ने इस आईपीएल सीजन अभी तक जबरदस्त प्रदर्शन किया है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम अंक तालिका में तीसरे पायदान पर है और ये मुकाबला उनके लिए काफी अहम है। ये मैच अगर वो जीतते हैं तो प्लेऑफ में आसानी से पहुंच जाएंगे लेकिन अगर वो ये मुकाबला हारते हैं तो फिर उनकी राह भी मुश्किल हो जाएगी।

वहीं दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है और आज का मुकाबला जीतकर वो पहले पायदान पर अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेंगे।

इस मैच से पहले दोनों टीमों के बीच हेड डू हेड आंकड़ों के बारे में हम आपको बताते हैं।

DC vs MI हेड टू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

Photo Credit - IPL
Photo Credit - IPL

1.हेड हू हेड आंकड़ों की अगर बात करें तो दोनों टीमों के बीच अभी तक हुए मुकाबलों में कांटे की टक्कर रही है और लगभग दोनों ही टीमें बराबरी पर रही हैं। मुंबई इंडियंस ने 13 और दिल्ली कैपिटल्स ने भी 12 ही मुकाबलों में जीत हासिल की है।

2. भारत से बाहर अगर इनके रिकॉर्ड की बात करें तो यूएई में 2014 में हुए मुकाबले में दिल्ली ने मुंबई को शारजाह में खेले गए मैच में हराया था। वहीं इस सीजन हुए पिछले मुकाबले में मुंबई की टीम ने दिल्ली के खिलाफ जीत हासिल की थी।

3. वर्तमान खिलाड़ियों में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा 219 रन बनाए हैं।

4. मुंबई इंडियंस की तरफ से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उनके कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 565 रन बनाए हैं।

5. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से मुंबई इंडियंस के खिलाफ हर्षल पटेल ने 3 विकेट लिए हैं।

6. मुंबई इंडियंस की तरफ से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जसप्रीत बुमराह और मिचेल मैक्लेनेघन ने 11-11 विकेट चटकाए हैं।

Quick Links

Edited by Nitesh