IPL 2020 फाइनल - मुंबई इंडियंस के खिलाफ शिखर धवन के आंकड़े और रिकॉर्ड

Nitesh
Photo Credit - IPL
Photo Credit - IPL

आईपीएल 2020 (IPL 2020) का फाइनल मुकाबला मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले में दिल्ली की तरफ से उनके सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की भूमिका काफी अहम होगी। इस आईपीएल सीजन जब-जब शिखर धवन चले हैं, तब - तब दिल्ली की टीम एक बड़ा स्कोर बनाने या फिर लक्ष्य का पीछा करने में सफल रही है। इसलिए धवन का इस मैच में चलना बहुत जरुरी हो जाता है।

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में शिखर धवन ने जबरदस्त अर्धशतकीय पारी खेली थी। वो ऑरैंज कैप होल्डर के एल राहुल से सिर्फ 67 रन ही पीछे हैं। इस आईपीएल सीजन वो 600 रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। अगर उन्होंने 67 रन और बना लिए तो इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हो जाएंगे।

के एल राहुल की किंग्स इलेवन पंजाब इस आईपीएल मुकाबले से बाहर हो चुकी है। वहीं शिखर धवन के पास एक मुकाबला और बचा हुआ है और उनके पास पहली बार ऑरैंज कैप जीतने का सुनहरा मौका है।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ अगर शिखर धवन के रिकॉर्ड की बात करें तो पिछली 2 पारियों में वो दोनों बार शून्य पर आउट हो चुके हैं, हालांकि उनका रिकॉर्ड मुंबई के खिलाफ अच्छा है।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ शिखर धवन के आंकड़े

Photo Credit - IPL
Photo Credit - IPL

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले से पहले हम आपको शिखर धवन के आंकड़ों के बारे में बताते हैं।

किस-किस टीम के लिए खेला - सनराइजर्स हैदराबाद (2013-2018), दिल्ली कैपिटल्स (2008, 2019 से अभी तक) और डेक्कन चार्जर्स (2011-2012)।

कुल मुकाबले - 23

कुल रन - 733

कितनी गेंदें खेलीं - 570

स्ट्राइक रेट - 128.59

कुल चौके मारे - 82

कुल छक्के मारे - 17

कुल नाबाद पारियां - 5 (2011, 2013, 2016, 2017, 2020)

कुल मैच जीते - 10

कुल मैच हारे - 13

कुल अर्धशतक - 5

अर्धशतक बनाने के बाद मैच हारे - 2 (2013 and 2020)

कुल 20 प्लस स्कोर - 15

20 से 30 रन बनाने के बाद मैच जीते - 2 (2008 से 2011)

बेस्ट सीजन - 2017 (2 पारियों में 110 रन)

उच्चतम स्कोर - 59 गेंद पर नाबाद 82 रन (2016)

टोटल डक - 2 (दोनों इसी सीजन)

Quick Links