आईपीएल 2020 - दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच रोमांचक मैच को लेकर ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं

Nitesh
Photo Credit - IPL
Photo Credit - IPL

आईपीएल 2020 का दूसरा मुकाबला रोमांच की हद तक गया। दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच दुबई में खेला गया ये मैच सुपर ओवर तक गया और उसमें दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने जीत हासिल की।

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 157/8 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम भी 157/8 का स्कोर ही बना सकी। सुपर ओवर में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से कगिसो रबाडा ने गेंदबाजी और उन्होंने उस ओवर में सिर्फ 2 ही रन किंग्स इलेवन पंजाब को बनाने दिए। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने आसान जीत हासिल कर ली। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से मार्कस स्टोइनिस ने 21 गेंदों में 53 रनों की धुआंधार पारी खेली। वहीं किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से मयंक अग्रवाल ने 60 गेंदों में 89 रनों की धुआंधार पारी खेली।

आइए जानते हैं कि इस जबरदस्त मैच के बाद ट्विटर पर क्या प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।

आकाश चोपड़ा ने ट्वीट किया कि ये मैच मार्कस स्टोइनिस और मयंक अग्रवाल के बीच था और इसमें 2 प्वॉइंट्स दिल्ली कैपिटल्स ने हासिल किए।

न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी ग्रांट इलियट ने इस मैच की तारीफ की।

सुपर ओवर में मयंक अग्रवाल को बल्लेबाजी के लिए नहीं भेजने को लेकर भी प्रतिक्रिया आई

Quick Links

Edited by Nitesh