IPL 2020 -MI vs DC हेड टू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

Nitesh
Photo Credit - IPL
Photo Credit - IPL

आईपीएल 2020 में आज हेबल हेडर है और शाम को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमों ने इस आईपीएल सीजन अभी तक जबरदस्त प्रदर्शन किया है और प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने 6 में से 5 मैच जीते हैं और 1 हारे हैं। जबकि दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस ने 6 में से 4 मुकाबलों में जीत हासिल की है।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ये मुकाबला जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगी। वहीं मुंबई इंडियंस भी अपनी 5वीं जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगे।

इस मैच से पहले दोनों टीमों के बीच हेड डू हेड आंकड़ों के बारे में हम आपको बताते हैं।

MI vs DC हेड टू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

1.हेड हू हेड आंकड़ों की अगर बात करें तो दोनों टीमों के बीच अभी तक हुए मुकाबलों में कांटे की टक्कर रही है और दोनों ही टीमें बराबरी पर रही हैं। मुंबई इंडियंस ने 12 और दिल्ली कैपिटल्स ने भी 12 ही मुकाबलों में जीत हासिल की है।

2. भारत से बाहर अगर इनके रिकॉर्ड की बात करें तो यूएई में 2014 में हुए मुकाबले में दिल्ली ने मुंबई को शारजाह में खेले गए मैच में हराया था।

3. वर्तमान खिलाड़ियों में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा 219 रन बनाए हैं।

4. मुंबई इंडियंस की तरफ से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उनके कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 560 रन बनाए हैं।

5. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से मुंबई इंडियंस के खिलाफ हर्षल पटेल ने 3 विकेट लिए हैं।

6. मुंबई इंडियंस की तरफ से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जसप्रीत बुमराह और मिचेल मैक्लेनेघन ने 11-11 विकेट चटकाए हैं।

ये भी पढ़ें: प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अब चेन्नई सुपर किंग्स को माउंट एवरेस्ट जैसी चढ़ाई करनी होगी - आकाश चोपड़ा

Quick Links