IPL 2020 - RR vs MI हेड टू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

Nitesh
Photo Credit - IPL
Photo Credit - IPL

आईपीएल 2020 (IPL 2020) में आज डबल हेडर का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच खेला जाएगा। ये मैच शाम 7:30 बजे से शेख जाएद स्टेडियम, अबुधाबी में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस ने 10 में से 7 मुकाबले अभी तक जीते हैं और राजस्थान रॉयल्स ने 11 में से 4 मैच जीते हैं।

मुंबई इंडियंस की टीम अगर ये मुकाबला जीतती है तो फिर प्लेऑफ में उनकी जगह पक्की हो जाएगी। ऐसे में वो जरुर इस मैच को अपने नाम करना चाहेंगे। वहीं दूसरी राजस्थान रॉयल्स के लिए ये मैच टूर्नामेंट में बने रहने के लिए काफी अहम है। उन्हें अगर प्लेऑफ की रेस में रहना है तो फिर ये मुकाबला हर हाल में जीतना होगा।

इस मैच से पहले दोनों टीमों के बीच हेड डू हेड आंकड़ों के बारे में हम आपको बताते हैं।

RR vs MI हेड टू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

Photo Credit - IPL
Photo Credit - IPL

1.हेड हू हेड आंकड़ों में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स क कांटे की टक्कर है। हालांकि पिछले मुकाबले में जीत के बाद अब राजस्थान की टीम एक कदम आगे निकल गई है। अभी तक दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में मुंबई ने 11 और राजस्थान रॉयल्स ने 12 मैच जीते हैं।

2.पिछले 5 मुकाबलों में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 4 बार हराया है।

3.भारत से बाहर अगर इनके रिकॉर्ड की बात करें तो 2009 में डरबन में हुए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हराया था। वहीं इस सीजन अबुधाबी में खेले गए पहले मुकाबले में मुंबई की टीम ने जीत हासिल की थी।

4. वर्तमान खिलाड़ियों में मुंबई इंडियंस की तरफ से किरोन पोलार्ड ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा 351 रन बनाए हैं। पोलार्ड ने राजस्थान के खिलाफ 15 विकेट भी लिए हैं।

5. संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा 431 रन बनाए हैं।

6.जोफ्रा आर्चर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में सिर्फ 5 मैचों में 10 विकेट चटकाए हैं।

Quick Links

Edited by Nitesh