IPL 2020, Twitter Reactions - किंग्स इलेवन पंजाब की जीत के बाद निकोलस पूरन को लेकर ट्विटर पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं

Photo Credit - IPL
Photo Credit - IPL

आईपीएल 2020 में किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) ने एक और शानदार जीत हासिल की। दुबई में खेले गए मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को 5 विकेट से हराया। पंजाब के लिए ये मुकाबला काफी अहम था और उन्होंने जीत हासिल कर प्वॉइंट्स टैली में 2 और अंक हासिल किए।

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 164/5 का स्कोर बनाया। शिखर धवन ने लगातार दूसरे मैच में शतकीय पारी खेली और 61 गेंदों में 106 रन बनाये। शिखर धवन आईपीएल इतिहास में लगातार दो मैच में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बने।

जवाब में किंग्स इलेवन पंजाब ने इस लक्ष्य को 19 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। क्रिस गेल ने 13 गेंद पर 29 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इसके अलावा निकोलस पूरन ने भी 28 गेंद पर जबरदस्त 53 रन बनाए। ग्लेन मैक्सवेल ने 24 गेंद पर 32 रन बनाए लेकिन एक खराब शॉट खेलकर आउट हो गए।

पंजाब की इस जीत के बाद निकोलस पूरन और ग्लेन मैक्सवेल को लेकर ट्विटर पर काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। आइए जानते हैं किसने क्या कहा।

निकोलस पूरन और ग्लेन मैक्सवेल को लेकर ट्विटर पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं

Quick Links