3 कारणों से मुंबई इंडियंस को पंजाब किंग्स के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा 

Photo: IPL
Photo: IPL

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के 17वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने गत विजेता मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से करारी शिकस्त देते हुए इस सीजन की दूसरी जीत दर्ज की। पंजाब की टीम लगातार तीन मैच हारने के बाद पहला मैच जीते हैं और उन्हें इस की काफी जरूरत भी थी।

दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की यह 5 मैचों में तीसरी और लगातार दूसरी हार भी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 131-6 का स्कोर खड़ा किया, जिसे पंजाब किंग्स ने एक विकेट खोकर 18वें ओवर में इसे हासिल कर लिया। मुंबई के लिए चेन्नई लेग बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा और उन्हें पूरी तरह से संघर्ष करते हुए देखा गया।

हालांकि पंजाब किंग्स ने गत विजेता टीम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और उन्हें बिल्कुल भी हावी होने का मौका नहीं दिया, जिसके कारण वो इस मैच को जीतने में कामयाब हुए।

आइए नजर डालते हैं किन कारणों से मुंबई इंडियंस को IPL 2021 के 17वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा:

#) मुंबई इंडियंस की बेहद खराब शुरुआत

Photo : IPL
Photo : IPL

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी कराई। मुंबई इंडियंस ने बल्लेबाजी में बड़ा फेरबदल करते हुए इशान किशन को तीन नंबर पर भेजने का फैसला लिया, लेकिन यह फैसला भी टीम के खिलाफ ही गया।

क्विंटन डी कॉक दूसरे ही ओवर में 7 के स्कोर पर आउट हो गए थे, तो इशान किशन ने भी सातवें ओवर में आउट होने से पहले काफी ज्यादा संघर्ष किया। किशन ने 17 गेंदों में सिर्फ 6 रन बनाए और जब वो आउट हुए तो टीम का स्कोर 7 ओवरों के बा 26-2 था। इसी वजह से मुंबई इंडियंस को वो शुरुआत मिल ही नहीं पाई, जिससे वो विशाल स्कोर खड़ा कर पाते।

#) पंजाब किंग्स के गेंदबाजों द्वारा अंतिम ओवरों में लगातार अंतराल पर विकेट चटकाना

Photo: IPL
Photo: IPL

रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने खराब शुरुआत के बाद मुंबई इंडियंस की पारी को संभाला और एक समय ऐसा लग रहा था कि यह दोनों बल्लेबाज टीम के स्कोर को 150 तक पहुंचाने में कामयाब हो जाएंगे। 16 ओवरों के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 105-2 था और दो सेट बल्लेबाज भी खेल रहे थे।

हालांकि यहां से अंतिम 4 ओवरों में पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने जबरदस्त गेंदबाजी की और मुंबई इंडियंस के लगातार विकेट चटकाए, जिसके कारण वो अंतिम 4 ओवरों में सिर्फ 26 रन ही बना पाए। हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या एक बार फिर कुछ खास नहीं कर पाए, तो किरोन पोलार्ड अंत में जरूर नाबाद रहे, लेकिन उन्होंने भी 12 गेंदों में एक छक्के की मदद से 16 रन ही बनाए। इसी वजह से मुंबई इंडियंस 131-6 का स्कोर ही बना पाई।

पंजाब किंग्स के लिए मोहम्मद शमी और रवि बिश्नोई ने 4 ओवरों में 21 रन देकर 2 विकेट लिए, तो दीपक हूडा और अर्शदीप सिंह ने 3-3 ओवरों के स्पेल में एक-एक विकेट लिया।

#) केएल राहुल और क्रिस गेल की शानदार पारियां

Photo: IPL
Photo: IPL

132 रनों का पीछा करने उतनी पंजाब किंग्स को सबसे ज्यादा अपने कप्तान केएल राहुल से ही उम्मीद थी और उन्होंने टीम को बिल्कुल भी निराश नहीं किया। केएल राहुल ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

राहुल (52 गेंदों में 60* रन, 3 चौके और 3 छक्के) ने सबसे पहले मयंक अग्रवाल (20 गेंदों में 25 रन, 2 चौके और एक छक्का) के साथ पहले विकेट के लिए 7.2 ओवरों में 53 रन जोड़े। इसके बाद उन्होंने क्रिस गेल (35 गेंदों में 42* रन, 5 चौके और 2 छक्के) के साथ 79 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को 9 विकेट से जीत दिलाई।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता