मुंबई इंडियंस की फ्लॉप बल्लेबाजी के बाद हार्दिक और क्रुणाल पांड्या को बाहर करने की मांग 

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी के सामने पूरी तरह से फ्लॉप नजर आई। दिल्ली के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस का स्कोर 137 रन तक सीमित पर दिया। मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन रोहित शर्मा ने बनाए और वह 44 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक पांड्या बिना खाता खोले आउट हुए और क्रुणाल पांड्या 1 रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों को टीम से बाहर करने की मांग ट्विटर पर उठी। इसके अलावा मुंबई के फ्लॉप खेल को लेकर भी ट्विटर पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं आई।

Quick Links