मुंबई इंडियंस के धाकड़ विदेशी क्रिकेटर्स दूसरे चरण के लिए अबुधाबी पहुंचे

अबुधाबी पहुंचे मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने, क्रिस लिन और जिमी नीशम
अबुधाबी पहुंचे मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने, क्रिस लिन और जिमी नीशम

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के हेड कोच महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardane) और क्रिस लिन (Chris Lynn) व ऑलराउंडर जिमी नीशम (Jimmy Neesham) आईपीएल 2021 (IPL 2021) के दूसरे चरण के लिए शनिवार को लंदन से अबुधाबी पहुंचे।

गत चैंपियंस आईपीएल 2021 के दूसरे चरण की तैयारी के लिए सबसे पहले पहुंचने वाली फ्रेंचाइजी में से एक है। भारतीय दल के जिन खिलाड़‍ियों की पेशेवर प्रतिबद्धताएं नहीं थी, वह यूएई में टीम के साथ हैं।

मुंबई इंडियंस ने शनिवार को ट्विटर पर हेड कोच महेला जयवर्धने, ओपनर क्रिस लिन और ऑलराउंडर जिमी नीशम के आने की घोषणा की। मुंबई इंडियंस ने फोटो के साथ कैप्‍शन लिखा, 'लंदन से अबुधाबी। महेला जयवर्धने, क्रिस लिन और जिमी नीशम घर में स्‍वागत है।'

क्रिस लिन और जिमी नीशम दोनों हाल ही में संपन्‍न द हंड्रेड में खेलते हुए नजर आए थे जबकि जयवर्धने सदर्न ब्रेव टीम के कोच थे। जयवर्धने के मार्गदर्शन वाली टीम ने खिताब जीता, जिन्‍होंने फाइनल में बर्मिंघम फिनिक्‍स को मात दी।

ये तीनों अबुधाबी पहुंच गए हैं और बहुत जल्‍द टीम के ट्रेनिंग सेशन से जुड़ेंगे।

मुंबई इंडियंस अंक तालिका में चौथे स्‍थान पर काबिज

मुंबई इंडियंस का हमेशा की तरह आईपीएल की शुरूआत में प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा। वह इस समय सात मैचों में चार जीत और तीन हार के साथ आईपीएल 2021 की अंक तालिका में चौथे स्‍थान पर काबिज है। तीसरे स्‍थान पर विराट कोहली के नेतृत्‍व वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर काबिज है।

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2021 में अपना आखिरी मुकाबला 1 मई को चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के खिलाफ खेला था। इस सांस थाम देने वाले मुकाबले में किरोन पोलार्ड ने केवल 34 गेंदों में 6 चौके और 8 छक्‍कों की मदद से नाबाद 87 रन बनाकर मुंबई को जीत दिलाई थी। मुंबई ने इस मैच में 219 रन के लक्ष्‍य का पीछा किया था।

आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में मुंबई इंडियंस के मुकाबले इस प्रकार हैं:

मैच 30: चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स बनाम मुंबई इंडियंस, शाम 7:30 बजे, 19 सितंबर, दुबई इंटरनेशनल स्‍टेडियम, दुबई

मैच 34: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स, शाम 7:30 बजे, 23 सितंबर, शेख जायेद स्‍टेडियम, अबुधाबी

मैच 39: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस, शाम 7:30 बजे, 26 सितंबर, दुबई इंटरनेशनल स्‍टेडियम, दुबई

मैच 42: मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्‍स, शाम 7:30 बजे, 28 सितंबर, शेख जायेद स्‍टेडियम, अबुधाबी

मैच 46: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्‍ली कैपिटल्‍स, दोपहर 3:30 बजे, 2 अक्‍टूबर, शारजाह क्रिकेट स्‍टेडियम, शारजाह

मैच 51: राजस्‍थान रॉयल्‍स बनाम मुंबई इंडियंस, शाम 7:30 बजे, 5 अक्‍टूबर, शारजाह क्रिकेट स्‍टेडियम, शारजाह

मैच 55: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस, दोपहर 3:30 बजे, 8 अक्‍टूबर, शेख जायेद स्‍टेडियम, अबुधाबी

Quick Links

Edited by Vivek Goel