मुंबई इंडियंस की हार को लेकर ट्विटर पर प्रतिक्रयाओं की बाढ़, फैन्स ने दिखाया गुस्सा

मुंबई इंडियंस की टीम के पास अब महज दो मुकाबले बचे हैं
मुंबई इंडियंस की टीम के पास अब महज दो मुकाबले बचे हैं

मुंबई इंडियंस (MI) आईपीएल (IPL) के इस सीजन में लगातार खराब खेल का प्रदर्शन कर रही है और यह सिलसिला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में भी जारी रहा। मुंबई इंडियंस को शारजाह में हुए मैच में दिल्ली ने 4 विकेट से हरा दिया। इसके बाद अब मुंबई को अगले दोनों मैच बड़े रन रेट के अंतर से जीतने होंगे। पंजाब किंग्स और केकेआर की टीम भी टॉप चार की रेस में हैं और राजस्थान रॉयल्स भी उनके साथ इस दौड़ में शामिल हैं।

पहले खेलते हुए मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट पर 129 रनों का मामूली स्कोर बनाया जो उनकी हार का प्रमुख कारण बन गया। शारजाह की पिच में गेंदबाजों के लिए मदद इस बार देखी गई है और उस हिसाब से दिल्ली ने अच्छी गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। मुंबई की टीम 10 से 15 रन शॉर्ट रही और इसका लाभ दिल्ली को मिला। 6 विकेट गिरने के बाद श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन ने मिलकर नाबाद 39 रन जोड़ते हुए दिल्ली की टीम को जीत दिलाई। मुंबई इंडियंस के खेल को लेकर फैन्स भी ट्विटर पर नाराज नजर आए। कुछ खिलाड़ियों को टीम से बाहर करने की मांग भी उठाई गई। ट्विटर पर आई प्रतिक्रियाओं के बारे में आपको भी जानना चाहिए।

(अश्विन और अय्यर की शानदार 39 रन की साझेदारी, इस बार अश्विनं ने स्टाइल में फिनिश किया)

(पिछले साल का बदला पूरा हो गया)

(अश्विन इस मैच में इयोन मॉर्गन से बेहतर बल्लेबाज हैं, दबाव में क्या पारी खेली है)

(मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन देखने के बाद उनके समर्थक)

(दिल्ली ने शानदार खेल से मुंबई के प्लेऑफ़ में जाने के आसार कम कर दिए)

(कभी-कभी अपेक्षाओं से ज्यादा स्थिति के अनुसार खेलना होता है, बेहतरीन खेल श्रेयस अय्यर)

(मुंबई इंडियंस फैन्स के लिए यह अच्छी रात नहीं है)

(दिल्ली की शानदार जीत, अब पंजाब और केकेआर की संभावनाएं जिन्दा हैं)

Quick Links