IPL 2021 - SRH vs MI हेड डू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

Nitesh
सनराइजर्स हैदराबाद vs मुंबई इंडियंस (Photo Credit - IPLT20)
सनराइजर्स हैदराबाद vs मुंबई इंडियंस (Photo Credit - IPLT20)

आईपीएल 2021 का 55वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (Mumbai indians) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। ये मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। आईपीएल में मुंबई इंडियंस का अभियान अब लगभग समाप्त नजर आ रहा है।

मुंबई इंडियंस 13 मैचों में 6 जीत के साथ छठे स्थान पर है। मुंबई इंडियंस इस मैच में सिर्फ जीतने भर से प्लेऑफ़ में नहीं जाएगी। उन्हें लक्ष्य का पीछा करते हुए 171 रनों से जीत हासिल करनी होगी तभी केकेआर को वे रन रेट के मामले में पीछे छोड़ पाएंगे।

दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 13 मैचों में सिर्फ 3 जीत दर्ज की है और अंक तालिका में आखिरी स्थान पर हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए यह सीजन काफी खराब रहा है और वे चाहेंगे कि अंतिम मैच में एक जीत के साथ अभियान को समाप्त किया जाए।

इस मैच से पहले दोनों टीमों के बीच हेड डू हेड आंकड़ों के बारे में हम आपको बताते हैं।

SRH vs MI हेड टू हेड आंकड़े और रिकॉर्ड

1.हेड हू हेड आंकड़ों में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा लगभग बराबरी पर है। मुंबई इंडियंस ने 9 और सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 मुकाबले जीते हैं।

2.पिछले आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों ने एक दूसरे को हराया था। वहीं इस सीजन मुंबई इंडियंस एक बार सनराइजर्स हैदराबाद को हरा चुकी है।

3. मुंबई इंडियंस की तरफ से वर्तमान खिलाड़ियों में किरोन पोलार्ड ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने सनराइजर्स के खिलाफ कुल 418 रन बनाए हैं।

5.सनराइजर्स हैदराबाद के वर्तमान प्लेयर्स में मुंबई इंडियंस के खिलाफ डेविड वॉर्नर ने सबसे ज्यादा 524 रन बनाए हैं। हालांकि उनका इस मैच में खेलना मुश्किल है।

6.जसप्रीत बुमराह ने मुंबई इंडियंस के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में सबसे ज्यादा 13 विकेट चटकाए हैं।

7. सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा 16 विकेट लिए हैं।

Quick Links

Edited by Nitesh