अम्बाती रायडू ने तोड़ा मुंबई इंडियंस का फ्रिज, ट्विटर पर आई जबरदस्त प्रतिक्रियाएं

Rahul
Photo- IPL
Photo- IPL

IPL 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच जबरदस्त मुकाबला खेला गया है। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को भारी पड़ गया। पहले ओवर में ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) ने मुंबई को बड़ा विकेट जरुर दिलाया लेकिन उसके बाद मोईन अली (Moeen Ali) और फाफ डू प्लेसी (Faf du Plessis) ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। कायरन पोलार्ड (Kieron Pollard) के द्वारा चेन्नई को दो लगातार झटके मिले लेकिन उसके बाद अम्बाती रायडू (Ambati Rayudu) ने एहसास कराया कि मध्यक्रम में उनकी जैसी बल्लेबाजी का कोई मुकाबला नहीं है। अम्बाती रायडू ने 27 गेंदों पर 72 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 7 शानदार छक्के शामिल रहे लेकिन इस पारी के दौरान उन्होंने मैदान पर मुंबई टीम को भारी नुकसान भी पहुँचाया। रायडू ने एक धमाकेदार छक्के से मुंबई टीम के डग आउट में रखे फ्रिज को तोड़ दिया, जिसको लेकर ट्विटर पर भी फैन्स ने जबरदस्त रिएक्शन दिए।

दरअसल जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के द्वारा पारी का 17वां ओवर फेंका जा रहा था। इस दौरान अम्बाती रायडू ने उनकी गेंद पर जबरदस्त शॉट लगाया, जो सीधा मुंबई इंडियंस के डग आउट में रखे फ्रिज पर जाकर लगा जिसने फ्रिज का शीशा तोड़ दिया। अम्बाती रायडू ने बुमराह और ट्रेंट बोल्ट के ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और केवल 20 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। रायडू की लाजवाब पारी की बदौलत चेन्नई ने मुंबई के सामने 219 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा। अम्बाती रायडू ने रविंद्र जडेजा के साथ मिलकर 49 गेंदों पर 102 रनों की साझेदारी की।

अम्बाती रायडू के द्वारा तोड़े गए फ्रिज को लेकर आई ट्विटर पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं:

( रायडू ने केवल बुमराह के ओवर में रन बनाये है जबकि मुंबई के फ्रिज को भी तोड़ दिया)

(रायडू ने बेयरस्टो की तरह तोडा फ्रिज)

(आज रात रायडू ने फ्रिज के साथ मुंबई के गेंदबाजी आक्रमण को भी तोडा है)

(रायडू ने केवल फ्रिज तोड़ा बल्कि कुछ लोगों का अहंकार भी तोड़ दिया है)

(मुंबई इंडियंस का फ्रिज तोड़ने के बाद अम्बाती रायडू)

अम्बाती रायडू ने फ्रिज तोड़ा तो फ्रिज ने कहा- मुझे क्यों तोड़ा)

Quick Links