लोकी फर्ग्युसन ने डाली आईपीएल 2022 की सबसे तेज गेंद, उमरान मलिक का रिकॉर्ड तोड़ा

उन्होंने ऑल टाइम की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया है
उन्होंने ऑल टाइम की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया है

आईपीएल फाइनल में लोकी फर्ग्युसन एन इस सीजन की सबसे तेज गेंद डालने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। ऑल टाइम लिस्ट में फर्ग्युसन ने दूसरा स्थान हासिल किया। गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ फर्ग्युसन ने यह कारनामा किया और 157.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी। उन्होंने इस सीजन सबसे तेज गेंद डालने वाले उमरान मलिक (157) को पीछे छोड़ दिया।

फर्ग्युसन ने राजस्थान रॉयल्स की बैटिंग के दौरान पांचवें ओवर की अंतिम गेंद पर यह कारनामा करते हुए सबसे तेज गेंद डाली। इस ओवर में उन्होंने 154 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से भी एक गेंद डाली थी। इस सीजन उनसे पहले उमरान मलिक ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में सबसे तेज गेंद डाली थी। मलिक ने करीबन 157 किलोमीटर प्रति घंटे से भी ज्यादा गति से गेंद डाली थी।

सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड अब भी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन टैट के नाम है। उन्होंने साल 2011 में 157.71 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली थे। आईपीएल के ऑल टाइम रिकॉर्ड में अब भी यह गेंद टॉप पर है। अन्य सभी गेंदबाज उनसे पीछे हैं। लोकी फर्ग्युसन के पास इस आंकड़े को प्राप्त करने का मौका था लेकिन वह थोड़ा पीछे रह गए।

आईपीएल में सबसे तेज गेंद डालने वाले गेंदबाज को अवॉर्ड मिलता है। ऐसे में फर्ग्युसन के नाम अब यह अवॉर्ड जा सकता है। उनसे पहले उमरान मलिक इसके हकदार थे लेकिन अब वह रफ्तार के मामले में पीछे हैं। ऐसे में नया नाम फर्ग्युसन का होगा। इस सीजन तेज गेंदबाजों ने अपनी रफ्तार से ख़ासा जलवा दिखाया है।

Quick Links