"अजिंक्य रहाणे ऑर्गनाइज्ड प्लेयर हैं," पूर्व भारतीय खिलाड़ी का बयान

अजिंक्य रहाणे दिल्ली कैपिटल्स के लिए दो साल तक खेले हैं
अजिंक्य रहाणे दिल्ली कैपिटल्स के लिए दो साल तक खेले हैं

पूर्व भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए उनकी तारीफ की है। दिल्ली कैपिटल्स Delhi Capitals) में रहाणे जब खेलते थे उस समय की बात बताते हुए कैफ ने रहाणे को टीम मैन और बड़ा खिलाड़ी बताया है। इस बार अजिंक्य रहाणे केकेआर (KKR) के लिए खेल रहे हैं।

कैफ को 2019 से 2021 तक दिल्ली फ्रेंचाइजी के साथ अपने कार्यकाल के दौरान पूर्व भारतीय टेस्ट उप-कप्तान के साथ काम करने का मौका मिला। रहाणे 2020 और 2021 सीज़न के लिए टीम के साथ थे। हालाँकि उनको खेलने का ज्यादा मौका नहीं मिला। जब उन्होंने 2020 में नौ मैच खेले। अगले साल 2021 में भी रहाणे ने कुछ ही मैचों में भाग लिया।

SK टॉक्स पर कैफ ने कहा कि रहाणे के बारे में एक बात जिसकी मैं वास्तव में प्रशंसा करता हूं, यह है कि वह (दिल्ली कैपिटल्स) टीम के माहौल को खराब नहीं करना चाहते, हालांकि व्यक्तिगत रूप से वह मौके न मिलने से थोड़ा निराश थे। उनके मन में बहुत सारे सवाल थे, लेकिन उन्होंने इसे अपने तक ही रखा और माना कि कप्तान और टीम प्रबंधन को पता था कि टीम के लिए सबसे अच्छा क्या है। वह किसी के मन में कोई शंका नहीं रखना चाहते थे। कैफ ने यह भी कहा कि सुबह उठने से लेकर जिम करने तक रहाणे प्रोपर चीजें करते हैं। वह ऑर्गनाइज्ड प्लेयर हैं।

कैफ ने कहा कि मुझे याद है जब रहाणे ने कहा था कि वह थोड़ा निराश हैं लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि मैं अपनी बारी का इन्तजार करूंगा। मैं एक टीम मैन हूं। हां, मेरे मन में बहुत सारे सवाल हैं, लेकिन मैं टीम के माहौल को खराब नहीं करूंगा'। इससे पता चलता है कि वह कितने बड़े और अच्छे खिलाड़ी हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली में दो साल तक रहने के बाद रहाणे को इस बार रिलीज कर दिया गया। इसके बाद नीलामी में उनको केकेआर की टीम ने खरीद लिया।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma