मुंबई इंडियंस की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा देगी, शोएब अख्तर ने की भविष्यवाणी

मुंबई इंडियंस टीम (Photo Credit - IPLT20)
मुंबई इंडियंस टीम (Photo Credit - IPLT20)

आईपीएल 2022 (IPL) में आज डबल हेडर मुकाबला है और पहला मैच पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। मुंबई ने अभी तक इस आईपीएल सीजन एक भी मुकाबला नहीं जीता है लेकिन पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) का मानना है कि मुंबई इंडियंस आज होने वाले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा देगी।

आईपीएल के 15वें सीजन में मुंबई इंडियंस ने अभी तक पांच मैचों में लगातार पांच मैच गंवाए हैं, वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स ने पांच मैचों में तीन जीत हासिल की है। आईपीएल में दोनों टीमों के बीच यह पहला मुकाबला है, क्योंकि लखनऊ की टीम का यह डेब्यू सीजन है। तुलनात्मक दृष्टिकोण से देखा जाए तो मुंबई इंडियंस की टीम थोड़ी कमजोर नज़र आ रही है। मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन में अब तक कुछ भी सही घटित नहीं हुआ है।

मुंबई इंडियंस की टीम करेगी वापसी - शोएब अख्तर

वहीं शोएब अख्तर का मानना है कि मुंबई इंडियंस की टीम लखनऊ के खिलाफ अपने जीत का खाता खोलेगी। स्पोर्ट्सकीड़ा के खास शो "एसके मैच की बात" में उन्होंने कहा,

मैं भविष्यवाणी करता हूं कि मुंबई इंडियंस की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा देगी। मुंबई इंडियंस टीम का एक रिवाज ये रहा है कि वो जब तक शुरू में चार-पांच मुकाबले हार ना जाएं तब तक जागते नहीं हैं। ये एक ऐसी टीम है जो पीछे से आकर कमबैक करती है। पिछले कई आईपीएल सीजन इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं। मेरी भविष्यवाणी ये है कि मुंबई इंडियंस की टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी। इनका मैनेजमेंट काफी शानदार है और ये जमकर फाइट करेंगे।

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस की टीम अंक तालिका में इस वक्त सबसे निचले पायदान पर है। अगर वो ये मुकाबला भी हारते हैं तो उनके प्लेऑफ की राह काफी मुश्किल हो जाएगी।

Quick Links