रोहित शर्मा ने टी20 क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया

रोहित शर्मा सफेद गेंद क्रिकेट में बेहतरीन बल्लेबाज हैं
रोहित शर्मा सफेद गेंद क्रिकेट में बेहतरीन बल्लेबाज हैं

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं और उन्होंने सफेद गेंद क्रिकेट में अपने नाम का सिक्का जमाया है। आईपीएल में मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच मुकाबले में रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। रोहित शर्मा ने टी20 प्रारूप में अपने 10 हजार रन पूरे किये हैं और वह ऐसा करने वाले 7वें बल्लेबाज हैं।

टी20 क्रिकेट में पूरी दुनिया में अब तक सिर्फ सात ही बल्लेबाज 10 हजार रन बनाने में सफल रहे हैं। रोहित शर्मा उनमें सातवें स्थान पर हैं। इस लिस्ट में क्रिस गेल का नाम सबसे ऊपर हैं। उनके नाम 14 हजार से भी ज्यादा टी20 रन है। उनके बाद शोएब मलिक और किरोन पोलार्ड का नाम आता है। दोनों के नाम 11 हजार से भी ज्यादा रन हैं। उनके बाद आरोन फिंच, विराट कोहली और डेविड वॉर्नर का नाम आता है। रोहित शर्मा ने भी इस एलिट लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया है।

रोहित शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में कुछ आकर्षक शॉट खेले। उन्होंने 17 गेंद पर 28 रन की पारी खेली। इस दौरान रोहित शर्मा के बल्ले से 3 चौके और 2 छक्के जमाए। हालांकि वह एक अच्छी शुरुआत को आगे तक लेकर नहीं जा पाए और आउट हो गए।

पंजाब किंग्स की टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले पंजाब को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। पंजाब ने 5 विकेट पर 198 रन बनाए। उनके ओपनर बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने 52 रन बनाए। उनके अलावा शिखर धवन के बल्ले से 70 रनों की पारी खेली। निचले क्रम से जितेश शर्मा ने भी नाबाद 30 रनों की पारिया खेली। मुंबई की टीम गेंदबाजी में खास नहीं कर पाई। उनके गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए।

Quick Links

Edited by निरंजन