विराट कोहली की तरह रोहित शर्मा खराब दौर से नहीं गुजर रहे हैं, दोनों दिग्गजों के फॉर्म को लेकर आई प्रतिक्रिया

रोहित शर्मा और विराट कोहली के बल्ले से रन नहीं निकले हैं
रोहित शर्मा और विराट कोहली के बल्ले से रन नहीं निकले हैं

आईपीएल 2022 (IPL) में विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के रन नहीं बना पाने को लेकर पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि रोहित शर्मा भले ही रन नहीं बना पा रहे हैं लेकिन वो विराट कोहली की तरह खराब दौर से नहीं गुजर रहे हैं। उनके मुताबिक रोहित शर्मा अच्छे टच में दिखाई दे रहे हैं।

आईपीएल 2022 में रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों का बल्ला खामोश रहा है। मुंबई इंडियंस के कप्तान ने छह मैचों में 19 की औसत से सिर्फ 114 रन बनाए हैं। वहीं विराट कोहली ने सात मैचों में 19.83 की औसत से केवल 119 रन बनाए हैं। अगर स्ट्राइक रेट की बात करें तो इसमें भी ज्यादा अंतर नहीं है। रोहित शर्मा का स्ट्राइक रेट 129.55 है और विराट कोहली का स्ट्राइक रेट 124 है। दोनों ही खिलाड़ी अभी तक एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं।

रोहित शर्मा अचानक आउट हो जाते हैं - संजय मांजरेकर

वहीं संजय मांजरेकर का मानना है कि रोहित शर्मा अच्छे टच में हैं। उन्हें बस अपनी अच्छी शुरूआत को बड़े स्कोर में तब्दील करना होगा। ईएसपीएन क्रिकइन्फो पर बातचीत के दौरान उन्होंने कहा,

रोहित शर्मा अच्छे 20 रन बना रहे हैं और जब वो खेलते हैं तो अच्छे टच में दिखाई देते हैं। विराट कोहली की तरह वो खराब दौर से नहीं गुजर रहे हैं। वो रन तो अच्छी तरह से बना रहे हैं लेकिन अचानक आउट हो जाते हैं। जोस बटलर की तरह वो बड़े रन नहीं बना पा रहे हैं, जिसकी जरूरत मुंबई इंडियंस टीम को है।

आपको बता दें कि आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स टीम से है। रोहित शर्मा जरूर इस मुकाबले में बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।

Quick Links