IPL 2020 में चार बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस ने शानदार प्रदर्शन किया और लीग स्टेज के बाद वो 18 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहे। मुंबई इंडियंस के अलावा दिल्ली कैपिटल्स 16 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही, तो सनराइजर्स हैदराबाद 14 अंकों के साथ तीसरे और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 14 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे।
अगर पिछले 13 सालों की बात करें तो अभी तक सिर्फ तीन बार ही ऐसा हुआ है जब अंक तालिका में पहले स्थान पर रहने वाली टीम उस साल IPL चैंपियन बनी हो। मुंबई इंडियंस ने दो बार इस कारनामे को किया है। इस साल एक बार फिर वो इस कारनामे को दोहराना चाहेंगे।
IPL में अभी तक सबसे ज्यादा 6 बार अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमों (2011 एवं 2018 - चेन्नई सुपरकिंग्स, 2012 एवं 2014 - कोलकाता नाइटराइडर्स, 2013 एवं 2015 - मुंबई इंडियंस) ने ख़िताब पर कब्ज़ा किया है। इसके अलावा दो बार तीसरे स्थान (2010 - चेन्नई सुपरकिंग्स और 2016 - सनराइजर्स हैदराबाद) और एक बार चौथे स्थान पर रहने वाली टीम (2009 - डेक्कन चार्जर्स) ने भी आईपीएल का खिताब जीता है।
आइए नजर डालते हैं हर साल कौन सी टीम पहले स्थान पर रही और किस तरह का रहा था उनका प्रदर्शन:
#)IPL 2008: राजस्थान रॉयल्स (14 मैचों में 11 जीत के साथ 22 अंक)
साल 2008 में हुए आईपीएल के पहले सीजन में राजस्थन रॉयल्स ने पहला स्थान हासिल किया था। इसके साथ ही में वो लीग स्टेज के बाद पहले स्थान पर रहकर चैंपियन बनने वाली टीम भी बनी थी।
राजस्थान रॉयल्स ने लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन किया और 14 में से अपने 11 मुकाबले जीते। सेमीफाइनल में राजस्थान ने दिल्ली कैपिटल्स (उस समय डेयरडेविल्स) को हराया, तो फाइनल में आखिरी गेंद पर चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर खिताब पर कब्जा किया।