IPL में 200 से या उससे ज्यादा मैच खेलने वाले सभी खिलाड़ियों की लिस्ट 

IPL
IPL में कितने प्लेयर्स ने खेले हैं 200 या उससे ज्यादा मैच? (Photo: IPL)

इडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) का 16वां सीजन इस समय चल रहा है और अभी तक कई शानदार मुकाबले देखने को मिल चुके हैं। अभी तक IPL के 16 सीजन में ऐसे बहुत कम खिलाड़ी ही रहे हैं, जोकि हर सीजन में खेलते हुए नजर आए हैं। इसमें महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, विराट कोहली, दिनेश कार्तिक जैसे प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं।

हालांकि आपको जानकर हैरानी होगी कि अभी तक सिर्फ 9 ही खिलाड़ी ही IPL में 200 या उससे ज्यादा मुकाबले खेलने में कामयाब हुए हैं। गौर करने वाली बात यह है कि यह सभी खिलाड़ी भारत के हैं। इसके इस लिस्ट में शामिल 7 खिलाड़ी अभी भी IPL खेल रहे हैं।

आइए नजर डालते हैं अभी तक कौन से खिलाड़ी IPL में 200 या उससे ज्यादा मुकाबले खेल चुके हैं:

1) महेंद्र सिंह धोनी (चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स) - 246 मैचों में 5074 रन

2) दिनेश कार्तिक (दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात लायंस, मुंबई इंडियंस, रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स) - 240 मैचों में 4516 रन।

3) रोहित शर्मा (डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस) - 238 मैचों में 6070 रन।

4) विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) - 234 मैचों में 7044 रन।

5) रविंद्र जडेजा (राजस्थान रॉयल्स, कोच्ची टस्कर्स केरल, चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात लायंस) - 222 मैचों में 2615 रन और 147 विकेट।

6) शिखर धवन (दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स) - 214 मैचों में 6593 रन और 4 विकेट।

7) सुरेश रैना (चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात लायंस) - 205 मैचों में 5528 रन और 25 विकेट।

8) रॉबिन उथप्पा (मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पुणे वॉरियर्स इंडिया, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स) - 205 मैचों में 4952 रन।

9) अंबाती रायडू (मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स) - 200 मैचों में 4308 रन।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता