इरफ़ान पठान ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ यादों का किया खुलासा

पठान-धोनी
पठान-धोनी

इरफ़ान पठान ने महेंद्र सिंह धोनी के बारे में बड़ी प्रतिक्रिया दी है। इरफ़ान पठान ने उस समय का जिक्र किया जब महेंद्र सिंह धोनी से उनकी पहली मुलाक़ात हुई थी। दूसरे शब्दों में कहें तो महेंद्र सिंह धोनी को इरफ़ान पठान ने पहली बार देखा था उस समय के बारे में बताया है। टी20 वर्ल्ड कप में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में इरफ़ान पठान खेल चुके हैं।

इरफ़ान पठान ने क्रिकेट नेक्स्ट में कहा कि महेंद्र सिंह धोनी के साथ मेरी पहली याद बांग्लादेश दौरे की है। उस समय वह जीरो पर आउट हो गए थे। इससे पहले भी मैं उन्हें भारत ए के लिए देख चुका हूँ। इरफ़ान पठान ने कहा कि मैं उनके खिलाफ एक अभ्यास मैच खेला था तब उन्हें मैंने बाउंसर फेंकी थी। डीप स्क्वेयर लेग होने के बाद भी उन्होंने शॉट खेला था। आगे इरफ़ान पठान ने कहा कि वह एक रन ही प्राप्त कर पाए थे लेकिन वह धोनी के साथ मेरी पहली मेमरी थी।

यह भी पढ़ें: पत्नी साक्षी ने महेंद्र सिंह धोनी के लिए की भावुक पोस्ट

इरफ़ान पठान और महेंद्र सिंह धोनी साथ खेले टी20 वर्ल्ड कप

इरफ़ान पठान ने दक्षिण अफ्रीका में 2007 में हुए टी20 वर्ल्ड कप का जिक्र करते हुए कहा कि वह एक श्रेष्ठ मेमरी थी। उस समय की हमारी काफ़ी यादें हैं, हमने कई बार एक साथ खाना खाया। 2007 से पहले शायद ही ऐसा मुश्किल से वह खाना मिस करते होंगे, हम कई बार एक साथ खाना खाते थे।

धोनी-पठान
धोनी-पठान

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई में आईपीएल टीम के साथ जुड़ने के बाद संन्यास की घोषणा करते हुए सभी को हैरान करते हैं। इतना ही नहीं उनके साथ सुरेश रैना ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला करते हैं और सोशल मीडिया पर ऐलान भी करते हैं। दोनों खिलाड़ी लम्बे समय तक एक साथ खेले और एक साथ संन्यास की घोषणा करके सभी को चौंकाते हैं। अब धोनी और रैना को आईपीएल के इस सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते हुए देखा जा सकेगा।

Quick Links

Edited by निरंजन