इशांत शर्मा ने बताया उनके चौके-छक्के मारने पर क्यों नाराज हो गए थे महेंद्र सिंह धोनी

इशांत शर्मा 
इशांत शर्मा 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में कहा जाता है कि वो मैदान पर काफी कम बोलते हैं और वो काफी कम गुस्सा करते हैं। महेंद्र सिंह धोनी द्वारा तनाव के समय शांत रहना और आपा ना खोने के कारण ही उन्हें 'कैप्टन कूल' कहा जाता है। हालांकि, कई बार ऐसी भी स्थिति आई है जब धोनी को मैदान पर गुस्सा होते हुए देखा गया है। धोनी को जब भी गुस्से में देखा गया है तो उनका एक अलग ही रूप दिखाई दिया है। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने एक ऐसा ही वाक्या सुनाया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि धोनी उन्हें इरिटेट कर रहे थे, जिसके बाद उन्होंने जब जडेजा की गेंद पर छक्का और चौका लगाया तो धोनी जडेजा से गुस्सा हो गए थे।

दरअसल, गौरव कपूर के शो में इशांत शर्मा ने बताया कि जडेजा की गेंद पर छक्का लगाने से पहले तक धोनी मुझे स्लेज कर रहे थे और बोल रहे थे कि मैं कभी छक्का नहीं लगा सकता। उनके इसी व्यंग्य ने मुझे जडेजा की गेंद पर छक्का लगाने के लिए प्रेरित किया। मैंने जडेजा की गेंद पर पहले छक्का और फिर चौका जड़ा। इसके बाद मैंने विकेट के पीछे खड़े धोनी की तरफ देखा। वह ऑलराउंडर जडेजा से बेहद खफा थे। वह जडेजा से नाराज थे।

ये भी पढ़ें - 3 कम प्रसिद्ध खिलाड़ी जिन्होंने टीम को जिताने के लिए आखिरी गेंद पर छक्का लगाया

गौरतलब है कि इशांत शर्मा ने धोनी के बारे में जिस मैच का जिक्र किया है वो बीते साल आईपीएल में हुआ था। यह मुकाबला 2019 के आईपीएल में दूसरे क्वॉलिफायर का था। इस मैच में जब इशांत शर्मा बल्लेबाजी करने आए थे तब तीन गेंद बची थी और इशांत शर्मा ने पहली गेंद पर कोई रन नहीं बनाया था, इसके बाद दूसरी गेंद पर उन्होंने छक्का लगाया और तीसरी गेंद पर उन्होंने चौका जड़ा। दिल्ली की टीम इस मैच में 147 रनों का स्कोर बनाने में सफल हुई थी, लेकिन इस मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़