IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स का दिग्गज खिलाड़ी आईपीएल से बाहर

दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज इशांत शर्मा आईपीएल के सीजन से बाहर हो गए हैं। इशांत शर्मा चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हुए हैं और दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह बड़ा झटका है। इशांत शर्मा ने इस सीजन ज्यादा मैच भी नहीं खेले। इस सीजन आईपीएल में उन्हें सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला था। इशांत शर्मा टूर्नामेंट से बाहर होने वाले दिल्ली के दूसरे खिलाड़ी हैं। उनसे पहले अमित मिश्रा को भी चोटिल होकर बाहर होना पड़ा था।

इशांत शर्मा इस सीजन सिर्फ एक ही मैच खेले थे इसलिए कहा जा सकता है कि उन्हें चोट अभ्यास के दौरान ही लगी होगी। दिल्ली कैपिटल्स के मैचों से बाहर रहते हुए अभ्यास सेशन में चोट लगने की सम्भावना ही नजर आती है। हालांकि इशांत शर्मा के अनुभव को देखते हुए दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक बड़ा झटका कहा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: 3 खिलाड़ी जिन्होंने सबसे ज्यादा उम्र में आईपीएल खेला

दिल्ली कैपिटल्स के लिए इशांत शर्मा ने खेला एक मैच

आईपीएल के इस सीजन में इशांत शर्मा को एक ही मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए देखा गया था। इस मैच में भी उनका प्रदर्शन ख़ास नहीं रहा था और उन्हें कोई विकेट भी नहीं मिला था। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम के अंतिम ग्यारह में जगह बनाने में वह कामयाब नहीं रहे।

दिल्ली कैपिटल्स के लेग स्पिनर अमित मिश्रा भी चोटिल होकर बाहर हो चुके हैं। उनके बाद इशांत शर्मा बाहर होने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन अब तक बेहतर रहा है और टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। पिछले मैच में दिल्ली की टीम को मुंबई इंडियंस के खिलाफ पराजय का सामना करना पड़ा था। हालांकि दिल्ली ने सात मैचों में पांच में अब तक जीत हासिल की है जो एक बड़ी बात है। हर टीम के लिए इस बार दिल्ली कैपिटल्स ने मुश्किलें पैदा की है। देखना होगा इशांत के जाने के बाद टीम में नया चेहरा कौन आता है।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma