KOL vs BLR IPL 2021:  3 खिलाड़ी जिन्हें आप अपनी Dream11 Team में कप्तान या उपकप्तान बना सकते हैं 

IPL 2021, KKR vs Dream11 Fantasy Suggestion
IPL 2021, KKR vs RCB Dream11 Fantasy Suggestion

आईपीएल 2021 (IPL 2021) का 31वां मुकाबला आज Kolkata Knight Riders (KKR) और Royal Challengers Bangalore (RCB) के बीच खेला जाने वाला है। दोनों टीमों की स्थिति अंक तालिका में इस समय पूरी तरह अलग है, लेकिन लंबे ब्रेक के कारण जरूर उन्हें रीग्रुप होने का पर्याप्त समय मिला होगा।

RCB की टीम अंक तालिका में इस समय तीसरे स्थान पर हैं और उनके पास विराट कोहली, एबी डीविलियर्स, ग्लेन मैक्सवेल, युजवेंद्र चहल जैसे धुरंधर खिलाड़ी है। KKR की टीम इस समय सातवें स्थान पर हैं और उनके पास आंद्रे रसेल, शुभमन गिल, इयोन मोर्गन, दिनेश कार्तिक जैसे खिलाड़ी हैं।

दोनों टीमों की संभावित XI

KKR

इयोन मॉर्गन (कप्तान), शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, सुनील नारेन, वरुण चक्रवर्ती, शिवम मावी, प्रसिद्ध कृष्णा, लोकी फर्ग्युसन।

RCB

विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडीक्कल, रजत पाटीदार, एबी डीविलियर्स, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, हर्षल पटेल, शाहबाज़ अहमद, काइल जेमिसन, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।

इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्हें आप अपनी टीम में कप्तान या उपकप्तान बना सकते हैं।

#) एबी डीविलियर्स

Royal Challengers Bangalore के अहम खिलाड़ी एबी डीविलियर्स (Photo: IPL)
Royal Challengers Bangalore के अहम खिलाड़ी एबी डीविलियर्स (Photo: IPL)

एबी डीविलियर्स जरूर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलते हैं, लेकिन उनके खेलने के अंदाज में अभी भी कोई बदलाव नहीं आया है। वो अभी भी विस्फोटक पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाने का माद्दा रखते हैं। IPL 2021 के पहले चरण में भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था और साथ ही में वो विकेटीकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभाल सकते हैं। इसी वजह से उन्हें कप्तान या उपकप्तान बनाने से आपको काफी फायदा हो सकता है।

#) आंद्रे रसेल

Kolkata Knight Riders के अहम खिलाड़ी आंद्रे रसेल
Kolkata Knight Riders के अहम खिलाड़ी आंद्रे रसेल

टी20 फॉर्मेट में एक ऑलराउंडर की भूमिका काफी अहम होती है और अगर वो खिलाड़ी आंद्रे रसेल जैसा हो तो बात ही क्या। आंद्रे रसेल के पास काबिलियत है कि वो कुछ ही गेंदों में तूफानी पारी खेलते हुए मैच का रुख बदल सकते हैं। वो आराम से चौके और छक्के लगाते हुए अपने ज्यादातर रन बनाते हैं। इसके अलावा गेंद के साथ भी काफी उपयोगी हैं। वो दोनों विभागों में पॉइंट के मामले में काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं और उन्हें ही कप्तान या उपकप्तान बनाना अच्छा विकल्प रहेगा।

#) ग्लेन मैक्सवेल

Royal Challengers Bangalore के दिग्गज खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल
Royal Challengers Bangalore के दिग्गज खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल

आंद्रे रसेल की तरह ही ग्लेन मैक्सवेल भी तूफानी पारी खेलते हैं और इस साल IPL में उनका प्रदर्शन काफी जबरदस्त रहा है। वो लंबी पारी खेलने में कामयाब हुए हैं और इसी वजह से कप्तान या उपकप्तान के लिए अच्छे विकल्प रहेंगे। साथ ही में वो अच्छे फील्डर और गेंदबाजी भी करते हैं, तो हर विभाग में वो आपको पॉइंट दिला सकते हैं।

Quick Links

Edited by Narender