आईपीएल के हर सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

एडम गिलक्रिस्ट
एडम गिलक्रिस्ट

इंडियन प्रीमियर लीग के अब तक 12 सीजन हो चुके हैं। अब तक के आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा 4 बार खिताब पर कब्जा किया है और चेन्नई सुपर किंग्स ने 3 बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है। ये दोनों ही टीमें आईपीएल की सबसे सफल टीमें हैं।

आईपीएल में अभी तक कई विस्फोटक बल्लेबाज हुए हैं। सनथ जयसूर्या, क्रिस गेल, किरोन पोलार्ड, ब्रेंडन मैक्कलम, एबी डीविलियर्स, एडम गिलक्रिस्ट जैसे कई दिग्गज बल्लेबाजों ने आईपीएल में अभी तक कई बड़ी-बड़ी पारियां खेली हैं। आईपीएल में हमेशा से ही बल्लेबाज बड़े शॉट्स खेलते नजर आए हैं और लंबे-लंबे छक्के लगाए हैं।

ये भी पढ़ें: सुनील गावस्कर ने बताया कि क्यों एम एस धोनी टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में जगह नहीं बना सकते

आईपीएल में हर सीजन काफी छक्के लगते हैं। सभी टीमों में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो हर सीजन जबरदस्त छक्के लगाते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि आईपीएल के हर सीजन में सबसे ज्यादा छक्के किस बल्लेबाज ने लगाए हैं।

सनथ जयसूर्या- मुंबई इंडियंस- 31 छक्के (2008)

सनथ जयसूर्या
सनथ जयसूर्या

आईपीएल के पहले संस्करण में श्रीलंका के पूर्व दिग्गज सनथ जयसूर्या मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा थे। वो सचिन तेंदुलकर के साथ ओपनिंग करते थे। जिस तरह वो अपनी नेशनल टीम के लिए खेलते थे, उसी तरह का प्रदर्शन उन्होंने आईपीएल में भी किया। जयसूर्या ने उस सीजन 14 मैचों की 14 पारियों में सबसे ज्यादा 31 छक्के लगाए थे।

एडम गिलक्रिस्ट- डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद- 29 छक्के (2009)

एडम गिलक्रिस्ट
एडम गिलक्रिस्ट

आईपीएल के दूसरे सीजन में डेक्कन चार्जस हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए एडम गिलक्रिस्ट ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए थे। उन्होंने 16 मैचों की 16 पारियों में कुल 29 छक्के जड़े थे।

रॉबिन उथप्पा -रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर-27 छक्के (2010)

रॉबिन उथप्पा
रॉबिन उथप्पा

आईपीएल के तीसरे सीजन 2010 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलते हुए रॉबिन उथप्पा ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए थे। उथप्पा ने उस सीजन 16 मैचों की 14 पारियों में सबसे ज्यादा 27 छक्के मारे थे।

क्रिस गेल-रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर-44 छक्के (2011)

क्रिस गेल
क्रिस गेल

आईपीएल के चौथे सीजन साल 2011 में आरसीबी के क्रिस गेल ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए थे। उन्होंने 12 मैचों की 12 पारियों में सबसे ज्यादा 44 छक्के लगाए थे।

क्रिस गेल-रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर-59 छक्के (2012)

क्रिस गेल
क्रिस गेल

आईपीएल 2012 में भी क्रिस गेल सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज रहे थे। उन्होंने उस सीजन 15 मैच की 14 पारियों में कुल 59 छक्के लगाए थे।

क्रिस गेल-रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर-51 छक्के (2013)

गेल
गेल

2013 में लगातार तीसरे सीजन क्रिस गेल सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज रहे। छठे सीजन में उन्होंने आरसीबी की तरफ से खेलते हुए 16 मैच की 16 पारियों में सबसे ज्यादा 51 छक्के लगाए।

ग्लेन मैक्सवेल-किंग्स इलेवन पंजाब- 36 छक्के (2014)

ग्लेन मैक्सवेल
ग्लेन मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल 2014 के सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाए थे और अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाया था। मैक्सवेल ने 16 मैच की 16 पारियों में सबसे ज्यादा 36 छक्के लगाए थे।

क्रिस गेल-रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर-38 छक्के (2015)

क्रिस गेल
क्रिस गेल

क्रिस गेल ने एक बार फिर आईपीएल 2015 के सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाए। उन्होंने 14 मैच की 14 पारियों में सबसे ज्यादा 38 छक्के लगाए।

विराट कोहली-रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर-38 छक्के (2016)

विराट कोहली
विराट कोहली

आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने 2016 के सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाए थे और अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाया था। उन्होंने 16 मैच की 16 पारियों में सबसे ज्यादा 38 छक्के मारे थे।

ग्लेन मैक्सवेल-किंग्स इलेवन पंजाब-26 छक्के (2017)

ग्लेन मैक्सवेल
ग्लेन मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल 2017 में 14 मैच की 13 पारियों में सबसे ज्यादा 26 छक्के लगाए थे।

ऋषभ पंत-दिल्ली डेयरडेविल्स-37 छक्के (2018)

ऋषभ पंत
ऋषभ पंत

दिल्ली डेयरडेविल्स के युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 2018 के सीजन में सबसे ज्यादा 37 छक्के लगाए थे। उन्होंने उस सीजन कुल 14 मैच खेले थे।

आंद्रे रसेल-कोलकाता नाईट राइडर्स- 52 छक्के (2019)

आंद्रे रसेल
आंद्रे रसेल

कोलकाता नाईट राइडर्स के विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल ने आईपीएल के 12वें सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाए थे। उन्होंने 14 मैच की 13 पारियों में सबसे ज्यादा 52 छक्के मारे थे।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता