Hindi Cricket News: बीसीसीआई के सभी अध्यक्षों की लिस्ट पर एक नजर

सौरव गांगुली
सौरव गांगुली

सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नए अध्यक्ष बन गए हैं। उन्होंने मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया। विजयनगरम के महाराज के बाद पूर्णकालिक तौर पर बीसीसीआई प्रेसिडेंट बनने वाले सौरव गांगुली सिर्फ दूसरे क्रिकेटर हैं। सौरव गांगुली बीसीसीआई के 39वें अध्यक्ष हैं।

गांगुली ने कहा है कि मेरी पहली प्राथमिकता रणजी क्रिकेट तथा खिलाड़ियों को होने वाली वित्तीय समस्याओं की चिंता पर भी ध्यान देना होगा। इस बारे में मैंने सीओए से निवेदन किया था लेकिन उन्होंने नहीं सुनी। रणजी क्रिकेट फोकस में होगा। उन्होंने यह भी कहा कि बीसीसीआई को आईसीसी में दबदबे के रूप में देखा जाता है, इस छवि को भी सुधारने का प्रयास होगा।

आपको बता दें कि स्वर्गीय जगमोहन डालमिया 3 बार बीसीसीआई के अध्यक्ष बने थे। इसके अलावा एन श्रीनिवासन दो बार बोर्ड प्रेसिडेंट का कार्यभार संभाल चुके हैं।

आइए भारत के अब तक के बीसीसीआई अध्यक्ष की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं:

रेमंड ग्रांट गोवन: 1928-1933

सर सिकंदर हयात खान: 1933-1935

नवाब हमीदुल्लाह खान: 1935-1937

महाराजा दिग्विजयसिंहजी : 1937-1938

पी सुब्रण्यन: 1938-1946

एंथोनी एस डी मेलो 1946-1951

जेसी मुखर्जी: 1951-1954

महाराजकुमार ऑफ विजयनगरम: 1954-1956

सरदार सुरजीत सिंह मजीठिया: 1956-1958

आरके पटेल: 1958-1960

एम ए चिदंबरम: 1960-1963

महाराजा फतेहसिंह गायकवाड़: 1963-1966

जेआर ईरानी: 1966-1969

ए एन घोष: 1969-1972

पीएम रुंगटा: 1972-1975

रामप्रकाश मेहरा: 1975-1977

एम चिन्नास्वामी: 1977-1980

एस के वानखेड़े: 1980-1982

एनकेपी साल्वे: 1982-1985

एस श्रीरमन: 1985-1988

बीएन दत्त: 1988-1990

माधवराव सिंधिया: 1990-1993

आईएस बिंद्रा: 1993-1996

राज सिंह डूंगरपुर: 1996-1999

एसी मुथैया: 1999-2001

जगमोहन डालमिया: 2001-2004

रनबीर सिंह महेंद्रा: 2004-2005

शरद पवार: 2005-2008

शशांक मनोहर: 2008-2011

एन श्रीनिवासन: 2011-2013

जगमोहन डालमिया: 2011:2013

एन श्रीनिवासन: 2013:2014

शिवलाल यादव: 2014-2014

सुनील गावस्कर: 2014-2014 (अंतरिम अध्यक्ष)

जगमोहन डालमिया: 2015-2015

शशांक मनोहर: 2015-2016

अनुराग ठाकुर: 2016-2017

सीके खन्ना: 2017-2019

सौरव गांगुली: 2019 से

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता