वनडे में सबसे ज्यादा बार 300 रन बनाने वाली टीमों की लिस्ट

वनडे में सबसे ज्यादा बार 300 रन बनाने वाली टीमों की लिस्ट
वनडे में सबसे ज्यादा बार 300 रन बनाने वाली टीमों की लिस्ट

एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में 300 का स्कोर अब काफी आम बात हो गई है और जिस तरह पहले इस स्कोर को जीत का पैमाना माना जाता था, आजकल कोई भी स्कोर सुरक्षित नहीं है। मार्च 2006 तक किसी टीम ने एक बार भी 400 का स्कोर नहीं बनाया था, लेकिन उसके बाद से अभी तक 27 बार 400 से ज्यादा का स्कोर बन चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार 400 का स्कोर बनाया था और उसी मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भी 400 का स्कोर बनाकर ऐतिहासिक जीत दर्ज़ की थी।

एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में 300 का स्कोर सबसे पहली बार इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 1975 के विश्व कप में बनाया था। भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ हुई दिसम्बर, 2017 में हुई एकदिवसीय सीरीज में 100वीं बार 300 का स्कोर पार किया और ऐसा करने वाली पहली टीम बनी थी। सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड इंग्लैंड (498/4 vs नीदरलैंड्स, एम्स्टलवीन 2022) के नाम दर्ज़ है।

आइये नज़र डालते हैं एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में अभी तक किन टीमों ने कितनी बार 300 का स्कोर बनाया है:

# भारत (136)

भारत के नाम सबसे ज्यादा 300 के स्कोर का रिकॉर्ड
भारत के नाम सबसे ज्यादा 300 के स्कोर का रिकॉर्ड

भारतीय टीम ने अभी तक सबसे ज्यादा बार 300 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया है। इन मौकों में भारत ने 6 बार 400 का स्कोर भी पार किया है। भारतीय टीम ने पहली बार 15 अप्रैल, 1996 को शारजाह में पाकिस्तान के खिलाफ 300 का आंकड़ा पार किया था। भारत ने उस मैच में 305/5 का स्कोर बनाया था और पाकिस्तान को 28 रनों से मात दी थी। भारत ने 400 का स्कोर पहली बार 2007 विश्व कप में बरमूडा के खिलाफ 19 मार्च को पोर्ट ऑफ़ स्पेन में बनाया था। उस मैच में भारत का स्कोर 413/5 था और 257 रनों से जीत मिली थी।

एक पारी में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड 418/5 है, जो 8 दिसम्बर 2011 को वेस्टइंडीज के खिलाफ बना था।

दक्षिण अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका

# ऑस्ट्रेलिया (120)

ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार 300 का स्कोर 11 जून 1975 को श्रीलंका के खिलाफ बनाया था। उस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 328/5 का स्कोर बनाया था और श्रीलंका को 52 रनों से हराया था।

एक पारी में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड 434/4 है, जो उन्होंने 12 मार्च 2006 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जोहान्सबर्ग में बनाया था। ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक दो बार 400 से ज्यादा का स्कोर बनाया है।

# दक्षिण अफ्रीका (97)

दक्षिण अफ्रीका ने पहली बार 300 का स्कोर 11 दिसम्बर 1994 को न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था। उस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 314/7 का स्कोर बनाया था और न्यूजीलैंड को 81 रनों से हराया था।

एक पारी में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड 439/2 है, जो उन्होंने 18 जनवरी 2015 को वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था। दक्षिण अफ्रीका ने अभी तक रिकॉर्ड 6 बार 400 का स्कोर पार किया है।

इंग्लैंड
इंग्लैंड

# इंग्लैंड (94)

इंग्लैंड ने पहली बार 300 का स्कोर 7 जून 1975 को भारत के खिलाफ बनाया था। इंग्लैंड (334/4) ने उस मैच में भारत को 202 रनों के बड़े अंतर से हराया था।

एक पारी में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड 498/4 है, जो इंग्लैंड ने 17 जून 2022 को नीदरलैंड्स के खिलाफ बनाया। यह स्कोर एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय के सबसे बड़े स्कोर का विश्व रिकॉर्ड भी है। इंग्लैंड ने अभी तक पांच बार 400 का स्कोर बनाया है।

# पाकिस्तान (93)

पाकिस्तान ने पहली बार 300 का स्कोर 14 जून 1975 को श्रीलंका के खिलाफ बनाया था। पाकिस्तान (330/6) ने उस मैच में श्रीलंका को 192 रनों के बड़े अंतर से हराया था।

एक पारी में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड 399/1 है, जो पाकिस्तान ने 20 जुलाई 2018 को ज़िम्बाब्वे के खिलाफ बुलावायो में बनाया था।

श्रीलंका
श्रीलंका

# श्रीलंका (84)

श्रीलंका ने पहली बार 300 का स्कोर 23 फरवरी 1992 को ज़िम्बाब्वे के खिलाफ बनाया था। श्रीलंका (313/7) ने उस मैच में ज़िम्बाब्वे को तीन विकेट से हराया था।

एक पारी में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड 443/9 है, जो उन्होंने 4 जुलाई 2006 को नीदरलैंड्स के खिलाफ बनाया था। श्रीलंका ने अभी तक दो बार 400 का स्कोर पार किया है।

# न्यूजीलैंड (74)

न्यूजीलैंड ने पहली बार 300 का स्कोर 7 जून 1975 को ईस्ट अफ्रीका के खिलाफ बनाया था। न्यूजीलैंड (309/5) ने उस मैच में ईस्ट अफ्रीका को 181 रनों के बड़े अंतर से हराया था।

एक पारी में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड 402/2 है, जो 1 जुलाई 2008 को उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ बनाया था। न्यूजीलैंड ने अभी तक एक बार 400 का स्कोर बनाया है।

वेस्टइंडीज
वेस्टइंडीज

# वेस्टइंडीज (60)

वेस्टइंडीज ने पहली बार 300 का स्कोर 22 फरवरी 1978 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था। वेस्टइंडीज (313/9) ने उस मैच में ऑस्ट्रेलिया को 44 रनों से हराया था।

एक पारी में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड 389 है, जो उन्होंने 27 फरवरी 2019 को इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था।

# ज़िम्बाब्वे (33)

ज़िम्बाब्वे ने पहली बार 300 का स्कोर 23 फरवरी 1992 को श्रीलंका के खिलाफ बनाया था। श्रीलंका (313/7) ने उस मैच में ज़िम्बाब्वे (312/4) को तीन विकेट से हराया था।

एक पारी में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड 408/6 है, जो उन्होंने 26 जून 2023 को यूएसए के खिलाफ बनाया था।

# बांग्लादेश (28)

बांग्लादेश ने पहली बार 300 का स्कोर 17 मार्च 2006 को केन्या के खिलाफ बनाया था। बांग्लादेश (301/7) ने उस मैच में केन्या 131 रनों से हराया था।

एक पारी में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड 333/8 है, जो उन्होंने 20 जून 2019 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था।

इसके अलावा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में आयरलैंड ने 18 बार, स्कॉटलैंड ने 13 बार, नीदरलैंड्स और अफ़ग़ानिस्तान ने सात-सात बार, यूएई ने पांच बार, नामीबिया, केन्या, यूएसए एवं एशिया XI ने तीन-तीन बार, अफ्रीका XI एवं ओमान ने दो-दो बार और नेपाल, आईसीसी वर्ल्ड XI एवं पापुआ न्यू गिनी ने एक-एक बार 300 का स्कोर बनाया है।

*30 दिसम्बर, 2023 तक कुल मिलाकर 888 बार एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में 300 या उससे ज्यादा का स्कोर बन चुका है।

Quick Links

Edited by Staff Editor