आईपीएल इतिहास के हर सीजन में सबसे महंगे बिकने वाले भारतीय खिलाड़ियों पर एक नजर 

युवराज सिंह आईपीएल में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी ह
युवराज सिंह आईपीएल में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी हैं

आईपीएल के 13वें सीजन की शुरुआत से पहले इस महीने 19 दिसंबर को नीलामी होने वाली है। इससे पहले सभी टीमों ने काफी खिलाड़ियों को रिलीज किया। इसके अलावा कुछ टीमों ने ट्रे़डऑफ के जरिए अपनी टीमों में बदलाव किए।

इस साल होने वाली नीलामी में कई खिलाड़ी ऐसे नजर आ रहे हैं, जिनके लिए टीमें बड़ी बोली लगा सकती है। इसमें कई ऐसे भारतीय खिलाड़ी भी है, जिनके ऊपर सभी टीमों की नजर होगी।

यह भी पढ़ें: 3 दिग्गज भारतीय खिलाड़ी जो आईपीएल में अनसोल्ड रह चुके हैं

हालांकि नीलामी से पहले हम नजर डालेंगे आईपीएल इतिहास के हर सीजन में कौन से खिलाड़ी सबसे महंगे बिके है:

#) आईपीएल 2008: महेंद्र सिंह धोनी, 9.5 करोड़ (चेन्नई सुपर किंग्स)

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

साल 2008 में हुए आईपीएल के पहले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को 9.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। धोनी पहले सीजन में नीलामी का हिस्सा बनने के बाद दोबारा कभी भी ऑक्शन का हिस्सा नहीं बने हैं। धोनी इस समय भी चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं और वो अपनी कप्तानी में सीएसके को तीन बार खिताबी जीत दिला चुके हैं। 2016 और 2017 में सीएसके पर लगे बैन के कारण धोनी दो सीजन राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के लिए भी खेले हैं ।

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।

#) आईपीएल 2010: मोहम्मद कैफ, 250,000 यूएस डॉलर (किंग्स XI पंजाब)

मोहम्मद कैफ
मोहम्मद कैफ

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और शानदार फील्डर में से एक मोहम्मद कैफ आईपीएल के पहले सीजन में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे थे। हालांकि 2009 में टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया था। इसके बाद 2010 में हुई नीलामी में किंग्स XI पंजाब ने उन्हें 250,000 यूएस डॉलर में खरीदा था। कैफ की बेस प्राइस 100,000 यूएस डॉलर थी और वो 2010 के बिकने वाले सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी रहे।

#)आईपीएल 2011: गौतम गंभीर, 2,400,000 यूएस डॉलर (कोलकाता नाइट राइडर्स)

E

गौतम गंभीर आईपीएल के पहले तीन सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेले, जिसके बाद 2011 में हुई खिलाड़ियों की नीलामी में गौतम गंभीर बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी थे। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2,40,000 डॉलर में खरीदा था। गंभीर ने अपनी कप्तानी में टीम को 2012 और 2014 में दो बार आईपीएल का टाइटल जिताया।

#) आईपीएल 2012: रविंद्र जडेजा, 2,000,000 यूएस डॉलर (चेन्नई सुपर किंग्स)

रविंद्र जडेजा
रविंद्र जडेजा

भारतीय टीम के मौजूदा समय के सबसे बेहतरीन फील्डर में से एक रविंद्र जडेजा आईपीएल के शुरुआती सीजन में राजस्थान रॉयलस और 2011 में कोच्चि टस्कर्स केरल के लिए खेले। इसके बाद 2012 में हुई नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने इस दिग्गज ऑलराउंडर को 2,000,000 यूएस डॉलर में खरीदा और वो उस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी भी बने।

जडेजा 2016 और 2017 में गुजरात लायंस के ही खेले, इसके अलावा वो हर सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले हैं।

#आईपीएल 2013: अभिषेक नायर, 675,000 यूएस डॉलर (पुणे वॉरियर्स इंडिया)

Enter caption
Enter caption

अभिषेक नायर आईपीएल के शुरुआती सीजन में मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा रहे। हालांकि 2013 में हुई नीलामी में पुणे वॉरियर्स इंडिया ने इस पूर्व ऑलराउंडर को 675,000 यूएस डॉलर में खरीदा। नायर उस सीजन में बिकने वाले सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी थे।

नायर का प्रदर्शन आईपीएल में उतना ज्यादा कुछ खास नहीं रहा और 60 मुकाबलों में 672 रन बनाए और उनके नाम 9 विकेट भी थे। नायर आखिरी बार आईपीएल में 2014 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले थे।

#) आईपीएल 2014, 15 और 16: युवराज सिंह (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- 14 करोड़, दिल्ली डेयरडेविल्स, 16 करोड़ और सनराइजर्स हैदराबाद- 7 करोड़)

युवराज सिंह लगातार तीन सीजन आईपीएल नीलामी में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे
युवराज सिंह लगातार तीन सीजन आईपीएल नीलामी में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे

युवराज सिंह आईपीएल के पहले तीन सीजन में किंग्स XI पंजाब के लिए खेले, उसके बाद 2011 और 2013 में वो पुणे वॉरियर्स इंडिया के लिए खेले। 2014 में हुई नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने युवी को 14 करोड़ रुपये में खरीदा। युवी आईपीएल इतिहास में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे।

2015 में हुई नीलामी में एक बार फिर सभी रिकॉर्ड टूट गए। युवराज सिंह के लिए एक बार फिर टीमों के बीच जंग देखने को मिली। इस बार दिल्ली डेयरडेविल्स ने युवी को 16 करोड़ रुपये में खरीदा और उन्हें आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बनाया। हालांकि दिल्ली ने एक सीजन के बाद ही युवी को रिलीज कर दिया।

युवराज सिंह 2016 में हुई नीलामी में उस सीजन के ओवरऑल महंगे तो नहीं, लेकिन इस सीजन के सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी रहे। युवी को सनराइजर्स हैदराबाद ने 7 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसी सीजन ने युवी ने सनराइजर्स हैदराबाद के साथ रहते हुए आईपीएल का खिताब भी जीता था।

#आईपीएल 2017: कर्ण शर्मा, 3 करोड़ और 20 लाख (मुंबई इंडियंस)

कर्ण शर्मा
कर्ण शर्मा

2016 में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खिताब जीतने के बाद हैदराबाद ने उन्हें रिलीज कर दिया था। 2017 में हुई नीलामी में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 3 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा और इस सीजन का सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी रहे। कर्ण शर्मा 2017 में मुंबई इंडियंस के साथ भी खिताब जीते। कर्ण 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ भी खिताब जीते चुके हैं।

#आईपीएल 2018 और 2019: जयदेव उनादकट, 11 करोड़ 50 लाख एवं 8 करोड़ और 40 लाख (राजस्थान रॉयल्स)

Enter caption

जयदेव उनादकट को आईपीएल 2017 में बेहतरीन प्रदर्शन करने के कारण राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 11 करोड़ और 50 लाख में खरीदा। इस सीजन में वो महंंगे बिकने वाले भारतीय खिलाड़ी रहे। हालांकि इस सीजन उनका प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा और इसी वजह से टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया।

राजस्थान ने एक बार आईपीएल 2019 के लिए हुई नीलामी में 8 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा और एक बार फिर इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी बने।

नोट: वरुण चक्रवर्ती को किंग्स XI पंजाब को आईपीएल 2019 के लिए 8 करोड़ 40 लाख में खरीदा था।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता