Hindi Cricket News: माइकल वॉन ने महेंद्र सिंह धोनी को मौजूदा दौर का श्रेष्ठ वन-डे कप्तान बताया

 एमएस धोनी
एमएस धोनी

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने मौजूदा दौर के खिलाड़ियों पर अपनी राय रखते हुए पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को श्रेष्ठ वन-डे कप्तान बताया है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया को दिए एक साक्षात्कार में वॉन ने धोनी को लेकर यह बात कही है। धोनी के अलावा इस पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी ने स्टीव स्मिथ और बेन स्टोक्स को लेकर भी प्रतिक्रिया दी।

धोनी के बारे में वॉन ने कहा कि इस दौर के वे श्रेष्ठ वन-डे कप्तान हैं। विकेट के पीछे खड़े होकर चीजों के बारे में उनका गणित और उस हिसाब से रणनीति बनाकर चलना उन्हें बेस्ट कप्तान बनाता है। इयोन मॉर्गन और अन्य बाकी वन-डे कप्तानों को उन्होंने धोनी के मुकाबले कम ही माना है।

यह भी पढ़ें: जहीर खान का मजाक उड़ाकर फंसे हार्दिक पांड्या, ट्विटर यूजर्स ने जमकर ट्रोल किया

स्टीव स्मिथ और बेन स्टोक्स के विवादों के बारे में वॉन ने कहा कि इन दोनों ने अपने बुरे समय के बाद काफी सीखा है और अब उबर चुके हैं। गलतियाँ होती है लेकिन उनसे सीख लेना जरूरी होता है, जो इन दोनों खिलाड़ियों ने किया है।

उल्लेखनीय है कि स्टीव स्मिथ बॉल टैम्परिंग विवाद में फंसने के बाद एक साल तक निलंबित थे, बेन स्टोक्स मारपीट के मामले में कुछ समय क्रिकेट से दूर थे। दोनों ने वापस खेल में आने के बाद बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है।

धोनी के बेस्ट कप्तान होने की माइकल वॉन की बात से सहमति जताई जा सकती है क्योंकि उन्होंने कई बार भारत को विकेट के पीछे रणनीति और बल्ले से मैच जिताए हैं। खेल का विश्लेषण कर उसी के अनुरूप धोनी की रणनीति काफी लाजवाब है। यही वजह है कि उन्होंने भारतीय टीम को विश्वकप और चैम्पियंस ट्रॉफी में जीत दिलाई है। अन्य कप्तानों में धोनी जैसा यह गुण देखने को नहीं मिलता।

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं।

Quick Links