युवराज सिंह पर भड़के महेंद्र सिंह धोनी के फैन, युवी ने फ्रेंडशिप वीडियो से धोनी को हटाया था

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और विश्व कप विजेता युवराज सिंह ने अपने सभी करीबी दोस्तों को फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं देने के लिए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा किया। वीडियो में युवराज सिंह ने 2000 के दशक के अपने कई पूर्व भारतीय साथियों को शामिल किया था। इसमें खास बात यह रही कि 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 के वनडे वर्ल्ड कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को शामिल नहीं किया गया। धोनी की कप्तानी में युवराज सिंह खेले हैं लेकिन युवी के वीडियो में धोनी का जिक्र कहीं दिखाई नहीं दिया। इसके बाद फैन्स ने इस पर गौर किया और युवराज सिंह को कई बातें कही। ट्विटर पर युवराज सिंह को महेंद्र सिंह धोनी के फैन्स के गुस्से का सामना करना पड़ा।

हालांकि धोनी और युवराज सिंह एक साथ खेले हैं और टीम के लिए मैच भी जीते हैं लेकिन युवराज के वीडियो से माही का गायब होना फैन्स को अच्छा नहीं लगा।

(युवराज के फ्रेंडशिप वीडियो से रैना और कोहली के फैन्स खुश हो सकते हैं)

(युवराज और धोनी में यह अंतर है)

(युवराज की वीडियो में कोहली और धोनी नहीं है यह समस्या नहीं है, यह उसे एक नमकीन आदमी दिखाता है, धोनी और कोहली के साथ युवी के सम्बन्ध तब तक थे जब तक वह उनकी टीम में थे, उसे बाद सॉल्टी)

(युवराज 2012 तक बड़े मैच विनर थे लेकिन कैंसर के बाद वह 50 फीसदी भी नहीं रहे, ऐसे समय में भी विराट और धोनी ने उन्हें ज्यादा से ज्यादा बैक किया लेकिन वे कहते हैं कि मुझे दादा ने बैक किया)

(धोनी के संन्यास वाली वीडियो में उन सबकी फोटो थी जिनके साथ वह खेले लेकिन धोनी के लिए युवी और गंभीर के मन में नफरत है, हर बार यह दिखती है)

(बिलो द बेल्ट लेवल बात है)

(युवी ने कमेन्ट ऑफ़ कर दिए हैं)

Quick Links