"टी20 सीरीज में मुंबई इंडियंस की टीम भारतीय टीम को हरा सकती है"

Photo Credit - IPL
Photo Credit - IPL

अगर भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) और आईपीएल (IPL) की 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच मुकाबला हो तो कौन सी टीम जीतेगी। इस सवाल का जवाब पूर्व दिग्गज खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने दिया है। आकाश चोपड़ा के मुताबिक अगर मुंबई इंडियंस और भारतीय टीम के बीच टी20 सीरीज हो तो भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ेगा।

अपने फेसबुक पर शेयर किए गए वीडियो में आकाश चोपड़ा ने ये बात कही। मुंबई इंडियंस की स्ट्रेंथ को देखते हुए आकाश चोपड़ा ने उन्हें बेहतर टीम बताया। उन्होंने कहा,

मुंबई इंडियंस की टीम में काफी गहराई है और विरोधी टीम उससे आगे नहीं जा पाती है। बैटिंग में उनके पास हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या और किरोन पोलार्ड जैसे दिग्गज हैं। ये खिलाड़ी जब लय में होते हैं तो इन्हें रोकना काफी मुश्किल हो जाता है। अगर आप उनकी बॉलिंग की बात करें तो उनके पास राहुल चाहर और जयंत यादव जैसे गेंदबाज हैं जिन्होंने उपयोगी योगदान दिया। वहीं अनुकूल रॉय ने फील्डिंग में कुछ बेहतरीन कैच पकड़े।

ये भी पढ़ें: "सनराइजर्स हैदराबाद की टीम केन विलियमसन को रिटेन करनी की कोशिश करेगी"

मुंबई इंडियंस की टीम भारतीय टीम से ज्यादा मजबूत है - आकाश चोपड़ा

Photo Credit - IPL
Photo Credit - IPL

आकाश चोपड़ा के मुताबिक मुंबई इंडियंस की टीम भारतीय टीम से ज्यादा मजबूत है। उन्होंने कहा कि अगर मुंबई और भारतीय टीम के बीच मुकाबला हुआ तो भी भारत के दिग्गज प्लेयर मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलेंगे और इसके बाद भारतीय टीम कमजोर हो जाएगी। उन्होंने कहा,

मुंबई इंडियंस की टीम वर्ल्ड की सबसे बेस्ट फ्रेंचाइज टीम है लेकिन अगर वो भारतीय टीम के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलते हैं तो फिर भारतीय टीम के कई खिलाड़ी मुंबई की तरफ से खेलेंगे। रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस का हिस्सा होंगे और मेरे हिसाब से वो भारतीय टीम को हरा देंगे।

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा,

भारतीय टीम की सबसे बड़ी मजबूती जसप्रीत बुमराह हैं और वो मुंबई इंडियंस के साथ रहेंगे। ओपनिंग में रोहित शर्मा भारत को अच्छी शुरुआत देते हैं लेकिन वो भी मुंबई इंडियंस के साथ रहेंगे। अगर मुंबई इंडियंस के फिनिशर्स को देखें तो वो पोलार्ड और पांड्या हैं जो कि भारतीय टीम से बेहतर है।

ये भी पढ़ें: 3 दिग्गज विदेशी खिलाड़ी जो अगले आईपीएल सीजन खेलते नजर आ सकते हैं

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता