DC vs MI प्रेडिक्शन - आज का IPL 2022 मैच कौन जीतेगा?

आईपीएल 2022 का दूसरा मैच DC vs MI होगा
आईपीएल 2022 का दूसरा मैच DC vs MI होगा

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 15वें सीजन की शुरुआत हो चुकी है और इसी क्रम में टूर्नामेंट में आज दो मुकाबले होंगे, जिसमें पहला मुकाबला ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जायेगा। इस मैच से पहले आप में से काफी लोगों के मन में सवाल होगा कि DC vs MI - आज का IPL मैच कौन जीतेगा? इसी सवाल का जवाब आपको हमारे इस आर्टिकल में मिलेगा। इन दोनों ही टीमों के स्क्वॉड पर नजर डालेंगे तो आपको पिछले सीजन में खेलने वाले कई प्रमुख खिलाड़ियों की कमी महसूस होगी लेकिन उनके स्थान पर आये खिलाड़ी भी टी20 प्रारूप में माहिर हैं।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने ऑक्शन में कई अच्छे विदेशी खिलाड़ी खरीदे थे। हालांकि उनमें से महज 2 खिलाड़ी ही खेलने के लिए फिलहाल उपलब्ध हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम के लिए खेल रहे हैं, जबकि कुछ विदेशी खिलाड़ी अभी क्वारंटाइन में हैं। वहीं टीम के प्रमुख गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे भी अभी चोट से रिकवर नहीं हो पाएं हैं। ऐसे में कप्तान ऋषभ पंत के पास विदेशी खिलाड़ियों की कमी को देशी खिलाड़ियों से पूरी करने की चुनौती होगी।

मुंबई इंडियंस की टीम इस बार पिछली बार की तुलना में थोड़ा कमजोर जरूर हुई है लेकिन कप्तान रोहित शर्मा अच्छे से खिलाड़ियों से श्रेष्ठ लेना जानते हैं। हालांकि उनके सामने भी कुछ चुनौतियाँ होंगी। टीम का मध्यक्रम कमजोर है और सूर्यकुमार यादव भी पहले मैच का हिस्सा नहीं होंगे। गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह का साथ देने के लिए कोई बड़ा नाम मौजूद नहीं है और स्पिन विभाग भी उतना अनुभवी नजर नहीं आ रहा है। हालाँकि टीम के पास रोहित शर्मा, ईशान किशन, किरोन पोलार्ड जैसे धाकड़ खिलाड़ी मौजूद हैं, जो अपने दम पर मैच जिता सकते हैं।

हेड टू हेड में DC और MI के बीच किसका पलड़ा भारी है?

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अभी तक 30 मैच खेले गए हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस 16-14 से आगे है।

आज का IPL मैच DC vs MI कौन जीतेगा?

प्रेडिक्शन - आईपीएल 2022 का दूसरा मैच DC जीतेगी।

youtube-cover

Poll : आज का IPL 2022 मैच कौन जीतेगा?

DC

MI

437 votes

Quick Links

Edited by Prashant Kumar