"चीते की चाल और हेब्‍बार की नजर पर संदेह नहीं करते", दिल्‍ली कैपिटल्‍स का वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है

दिल्‍ली कैपिटल्‍स के खिलाड़ी फील्डिंग ड्रिल के दौरान
दिल्‍ली कैपिटल्‍स के खिलाड़ी फील्डिंग ड्रिल के दौरान

दिल्‍ली कैपिटल्‍स (Delhi Capitals) के घरेलू खिलाड़ी अश्विन हेब्‍बार (Ashwin Hebbar) ने टीम के प्रैक्टिस सेशन के दौरान एक मजेदार फील्डिंग ड्रिल में अपना कमाल बिखेरा।

पता हो कि हेब्‍बार रणजी ट्रॉफी में आंध्र का प्रतिनिधित्‍व करते हैं। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने आईपीएल 2022 मेगा नीलामी में हेब्‍बार को उनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपए में खरीदा। 26 साल के ओपनिंग बल्‍लेबाज का दिल्‍ली कैपिटल्‍स के लिए डेब्‍यू करना बाकी है।

दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने अपने आधिकारिक इंस्‍टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें टीम की मजेदार फील्डिंग ड्रिल का क्लिप दिखाया गया है। वीडियो में फैंस देख सकते हैं कि अश्विन ने एक दूरी से लक्ष्‍य पर सटीक निशाना लगाया और उनकी टीम के साथियों ने तारीफ की।

दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्‍शन लिखा, 'चीते की चाल और हेब्‍बार की नजर पर संदेह नहीं करते।'

दिल्‍ली आज केकेआर से भिड़ेगी

दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने नए सीजन की शुरूआत मुंबई इंडियंस पर जीत के साथ की थी। हालांकि, इसके बाद ऋषभ पंत के नेतृत्‍व वाली दिल्‍ली कैपिटल्‍स की लय बिगड़ी और उसे अपने अगले दो मैचों में गुजरात टाइटंस व लखनऊ सुपरजायंट्स से शिकस्‍त मिली। दिल्‍ली कैपिटल्‍स की टीम इस समय आईपीएल 2022 की अंक तालिका में सातवें स्‍थान पर है।

दिल्‍ली कैपिटल्‍स का अगला मुकाबला टेबल टॉपर श्रेयस अय्यर के नेतृत्‍व वाली कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा। यह मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्‍टेडियम में खेला जाएगा।

दिल्‍ली कैपिटल्‍स का बचा हुआ लीग चरण का कार्यक्रम

दिल्‍ली बनाम केकेआर, 10 अप्रैल, मुंबई, ब्रेबोर्न

दिल्‍ली बनाम आरसीबी, 16 अप्रैल, मुंबई, वानखेड़े

दिल्‍ली बनाम पंजाब, 20 अप्रैल, पुणे, एमसीए

दिल्‍ली बनाम राजस्‍थान, 22 अप्रैल, पुणे, एमसीए

दिल्‍ली बनाम कोलकाता, 28 अप्रैल, मुंबई, वानखेड़े

दिल्‍ली बनाम लखनऊ, 1 मई, मुंबई, वानखेड़े

दिल्‍ली बनाम हैदराबाद, 5 मई, मुंबई, ब्रेबोर्न

दिल्‍ली बनाम चेन्‍नई, 8 मई, मुंबई, डीवाय पाटिल

दिल्‍ली बनाम राजस्‍थान, 11 मई, मुंबई, डीवाय पाटिल

दिल्‍ली बनाम पंजाब, 16 मई, मुंबई, डीवाय पाटिल

दिल्ली बनाम मुंबई, 21 मई, मुंबई, वानखेड़े

Quick Links

Edited by Vivek Goel