आईपीएल ऑक्शन में शिखर धवन को मिले करोड़ों रुपए, ट्विटर पर आई जबरदस्त प्रतिक्रियाएं

Rahul
Photo Courtesy - BCCI and IPL Websites
Photo Courtesy - BCCI and IPL Websites

आईपीएल (IPL 2022 Auction) नीलामी की शुरुआत हो चुकी है और पहले खिलाड़ी के रूप में दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की बोली लगी। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और राजस्थान रॉयल्स के बीच काफी देर तक चली बिडिंग के अंत में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने एंट्री मारी और गब्बर को अपनी टीम में शामिल कर लिया।

पंजाब किंग्स ने शिखर धवन को 8 करोड़ 25 लाख रुपए में ख़रीदा है। नीलामी से पहले पंजाब किंग्स के पास सबसे ज्यादा शेष राशि थी, जोकि 72 करोड़ रुपए थी जिसका उन्होंने फायदा उठाया। अब शिखर धवन आईपीएल के आगामी सीजन में मयंक अग्रवाल के साथ ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे।

शिखर धवन के अलावा पंजाब किंग्स ने कगिसो रबाडा को भी अपनी टीम में शामिल किया है। पंजाब किंग्स ने 9.25 करोड़ रुपए देकर दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज को अपनी टीम में शामिल किया है। पंजाब की टीम में इस समय चार अहम खिलाड़ी शामिल हुए है, जिसमें दो रिटेन मयंक अगरवाल और अर्शदीप सिंह और अब शिखर धवन और कगिसो रबाडा को टीम में शामिल किया है।

नई टीम में शिखर धवन को मिले करोड़ों रुपए, ट्विटर पर आई जबरदस्त प्रतिक्रियाएं

(शिखर धवन ने पंजाब किंग्स को ट्विटर पर किया हेल्लो)

(शिखर धवन को शुभकामनाएं पंजाब किंग्स ने 8.25 करोड़ में ख़रीदा)

(शिखर धवन प्रदूषण से विपरीत हैं, वह दिल्ली से पंजाब जा रहें हैं)

(आईपीएल ऑक्शन में मिले करोड़ों रुपए के बाद शिखर धवन)

(शिखर धवन फ़िलहाल पंजाब में जाने के बाद)

(शिखर धवन पंजाब किंग्स के लिए खेलेंगे इस दौरान उनका रिएक्शन)

(पंजाब में गए शिखर धवन : स्वागत नहीं करोगे हमारा)

(8.25 करोड़ मिलने के बाद शिखर धवन इस प्रकार : पैसा ही पैसा होगा)

(आईपीएल नीलामी के पहले खिलाड़ी शिखर धवन 8.25 करोड़ में बिके)

(शिखर धवन, कगिसो रबाडा, अश्विन को दूसरी टीम द्वारा खरीदे जाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने कहा देखो यार ये न करो)

Quick Links

Edited by Rahul