आईपीएल 2022 से पहले मुंबई इंडियंस से जुड़े इशान किशन, फ्रेंचाइजी ने शेयर किया वीडियो

होटल में चेक-इन करते समय कैमरे के सामने पोज देते हुए इशान किशन
होटल में चेक-इन करते समय कैमरे के सामने पोज देते हुए इशान किशन

भारतीय टीम (India Cricket team) के आक्रामक विकेटकीपर बल्‍लेबाज इशान किशन (Ishan Kishan) आईपीएल 2022 (IPL 2022) से पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से जुड़ गए हैं। युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने कुछ सालों में अपने प्रदर्शन से सितारों से भरी टीम में अपनी जगह पक्‍की की है।

पिछले महीने मेगा नीलामी में इशान किशन को पाने के लिए मुंबई इंडियंस ने पानी की तरह पैसा बहाया। पांच बार की चैंपियन टीम ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट के जरिये इशान किशन के आगमन की पुष्टि की।

बाएं हाथ के बल्‍लेबाज टीम होटल में चेक-इन करते हुए नजर आ रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने एक वीडियो क्लिक पोस्‍ट करते हुए कैप्‍शन लिखा, 'घर में स्‍वागत है इशान किशन।'

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 नीलामी में इशान किशन को 15.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। यह ध्‍यान देने वाली बात है कि दो दिवसीय समारोह में 23 साल के इशान किशन सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने।

बाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने अब तक लीग में 61 मैच खेले हैं, जिसमें उन्‍होंने 9 अर्धशतकों की मदद से 1452 रन बनाए हैं।

मुंबई इंडियंस का अभियान 27 मार्च को शुरू होगा

रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली मुंबई इंडियंस आईपीएल 2022 में अपने अभियान की शुरूआत दिल्‍ली कैपिटल्‍स के ख‍िलाफ मुंबई के ब्रबोर्न स्‍टेडियम में करेगी। मुंबई इंडियंस को दिल्‍ली कैटिल्‍स, कोलकाता नाइटराइडर्स, लखनऊ सुपरजायंट्स और राजस्‍थान रॉयल्‍स के साथ ग्रुप ए में रखा गया है।

मुंबई इंडियंस की टीम पिछले साल प्‍लेऑफ में जगह नहीं बना सकी थी। इस साल वह अपने प्रदर्शन में सुधार करके बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी। फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा, किरोन पोलार्ड, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह को मेगा नीलामी से पहले रिटेन किया था।

फ्रेंचाइजी ने नीलामी में 21 खिलाड़‍ियों को जोड़ा, जिसमें इशान किशन, जोफ्रा आर्चर और मुरुगन अश्विन जैसे दिग्‍गज खिलाड़‍ियों के नाम शामिल हैं।

आईपीएल 2022 के लिए मुंबई इंडियंस स्‍क्‍वाड इस प्रकार है: रोहित शर्मा (कप्‍तान), सूर्यकुमार यादव, किरोन पोलार्ड, जसप्रीत बुमराह, इशान किशन, डेवाल्‍ड ब्रेविस, बेसिल थंपी, मुरुगन अश्विन, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, एन तिलक वर्मा, संजय यादव, जोफ्रा आर्चर, डेनियल सेम्‍स, टायमल मिल्‍स, टिम डेविड, अर्शद खान, अनमोलप्रीत सिंह, रमनदीप सिंह, राहुल बुद्धी, ऋतिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर, फेबियन एलेन, आर्यन जुयाल और राइली मेरेडिथ।

Quick Links