वॉशिंगटन सुंदर की विस्फोटक और ऋषभ पंत की फ्लॉप पारी को लेकर ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं

Nitesh
New Zealand v India - 1st ODI
ऋषभ पंत एक और मुकाबले में फ्लॉप हो गए

भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच ऑकलैंड में पहला वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 306 रन बनाए। टीम के लिए श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 80 रन बनाए। इसके अलावा शुभमन गिल ने 50 और कप्तान शिखर धवन ने 72 रनों की पारी खेली।

हालांकि इस मुकाबले के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा का विषय ऋषभ पंत और वॉशिंगटन सुंदर की बल्लेबाजी रही। ऋषभ पंत एक बार फिर से फ्लॉप रहे और 23 गेंद पर 15 रन बनाकर चलते बने। वहीं दूसरी तरफ वॉशिंगटन सुंदर ने आखिरी के ओवरों में जबरदस्त बल्लेबाजी की और 16 गेंद पर 3 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 37 रन बनाकर टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया। अगर वॉशिंगटन सुंदर ये ताबड़तोड़ पारी ना खेलते तो शायद टीम इंडिया 300 का आंकड़ा ना हासिल कर पाती।

ऋषभ पंत को किया गया ट्रोल, वॉशिंगटन सुंदर की हुई तारीफ

ऋषभ पंत और वॉशिंगटन सुंदर की बल्लेबाजी को लेकर ट्विटर पर काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। आइए जानते हैं किसने क्या कहा ?

वॉशिंगटन सुंदर ने काफी जबरदस्त पारी खेली और पूरा गेम ही चेंज कर दिया।
वॉशिंगटन सुंदर ने जबरदस्त तरीके से मैच को फिनिश किया और 16 गेंद में नाबाद 37 रन बना डाले जिसमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल थे। इंजरी के बाद उन्होंने वापसी की थी और कितनी बेहतरीन बल्लेबाजी की।
वॉशिंगटन सुंदर ने सूर्यकुमार यादव की तरह का शॉट खेला।
वॉशिंगटन सुंदर ने क्या जबरदस्त शॉट खेला है ?
सिर्फ एक खिलाड़ी ने पूरे मैच का रुख ही बदल दिया।
वॉशिंगटन सुंदर को हमने काफी ज्यादा मिस किया। वो अपनी बल्लेबाजी से टीम को 300 के पार लेकर गए।
मैं एक बार फिर कह रहा हूं कि ऋषभ पंत लिमिटेड ओवर्स के खिलाड़ी नहीं हैं।
महान बल्लेबाजों में से एक ऋषभ पंत अपने शतक से महज 85 रन से चूक गए।

Quick Links

Edited by Nitesh