Hindi Cricket News: रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान पृथ्वी शॉ हुए चोटिल

पृथ्वी शॉ
पृथ्वी शॉ

दिग्गज युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ एक बार फिर चोटिल हो गए हैं। कर्नाटक के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान उनको कंधे में चोट लग गई। एक हफ्ते बाद इंडिया ए को न्यूजीलैंड का दौरा करना है और उससे पहले शॉ की चोट ने टीम की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालांकि देखना ये है कि उनकी चोट कितनी गहरी है।

शुक्रवार को कर्नाटक के खिलाफ मैच के दौरान पृथ्वी शॉ फील्डिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक ओवर थ्रो को बचाने के लिए उन्होंने डाइव लगाई और चोटिल हो गए। उनको तुरंत मैदान से बाहर ले जाया गया। हालांकि मुंबई टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि वो ठीक हैं। पहले दिन के खेल के बाद पत्रकारों से बातचीत में सूर्यकुमार यादव ने कहा कि मैदान पर जब उनको चोट लगी तो लगा कि उन्हें काफी दिक्कत है लेकिन अब वो ठीक दिख रहे हैं। हालांकि फिजियो से बातचीत करने के बाद ही पूरी तरह पता चल पाएगा कि उनकी चोट कितनी गहरी है।

ये भी पढ़ें: 4 बड़े रिकॉर्ड जिनका टूटना काफी मुश्किल है

आपको बता दें कि पृथ्वी शॉ न्यूजीलैंड दौरे के लिए इंडिया ए टीम में शामिल हैं। इसके साथ ही वो भारतीय टीम में भी वापसी की कोशिशों में लगे हुए हैं। अगर वो चोटिल होकर बाहर होते हैं तो ये उनके लिए एक बड़ा झटका होगा।

Quick Links