क्विंटन डी कॉक दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने गए

क्विंटन डी कॉक
क्विंटन डी कॉक

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। क्विंटन डी कॉक को इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका का मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर भी चुना गया। वहीं महिला क्रिकेट में लौरा वोलवार्ड को दक्षिण अफ्रीका का वुमेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। क्विंटन डी कॉक और लौरा वोलवार्ड को 3 अलग-अलग कैटेगरी में सम्मान मिला। क्विंटन डी कॉक के लिए ये काफी बड़ी उपलब्धि है।

क्विंटन डी कॉक को इससे पहले 2017 में भी मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया था। इसके साथ ही वो उस एलीट लिस्ट में शामिल हो गए हैं जिन्हें दो बार दक्षिण अफ्रीका का मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। इससे पहले जैक कैलिस (2004 और 2011), मखाया नतिनी (2005 और 2006), हाशिम अमला (2010 और 2013), एबी डीविलियर्स (2014 और 2015) और कगिसो रबाडा (2016 और 2018) को भी 2 बार मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर मिल चुका है।

ये भी पढ़ें: श्रीलंकाई खिलाड़ी कुसल मेंडिस को रोड एक्सीडेंट के मामले में किया गया अरेस्ट

दक्षिण अफ्रीका ने ये अवॉर्ड 2004 से देना शुरु किया था और इस अवॉर्ड को हासिल करने वाले अन्य प्रमुख खिलाड़ी इस प्रकार से हैं- शॉन पोलाक (2007), डेल स्टेन (2008), ग्रीम स्मिथ (2009), वर्नन फिलैंडर (2012) और फाफ डू प्लेसी (2019)।

लौरा वोलवार्ड को इसके अलावा प्रोटियाज टीम का वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया और दक्षिण अफ्रीका वुमेंस प्लेयर्स का 'प्लेयर ऑफ द ईयर' भी चुना गया। लौरा वोलवार्ड इस सम्मान को हासिल करने वाली सबसे युवा महिला खिलाड़ी हैं। उन्हें महज 21 साल की उम्र में ये अवॉर्ड मिल गया है।

अन्य खिलाड़ियों की अगर बात करें तो लुंगी एन्गिडी को 'मेंस वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर' और 'टी20 इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर' चुना गया है। इसके अलावा एनरिक नोर्त्जे को 'मेंस इंटरनेशनल न्यूकमर ऑफ द ईयर' चुना गया। नोर्त्जे को इसके अलावा तीसरे वनडे मुकाबले में डेविड वॉर्नर को जबरदस्त गेंद पर आउट करने के लिए 'डिलिवरी ऑफ द ईयर' अवॉर्ड के लिए भी चुना गया। वर्चुअल सेरेमनी के जरिए इन अवॉर्ड्स का ऐलान किया गया। कोरोना वायरस की वजह से परम्परागत अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन नहीं हुआ।

क्विंटन डी कॉक का प्रदर्शन काफी जबरदस्त रहा है

आपको बता दें कि क्विंटन डी कॉक ने पिछले कुछ सालों में दक्षिण अफ्रीका के लिए जबरदस्त प्रदर्शन किया है। उन्होंने कई मौकों पर टीम को अकेले जीत दिलाई है और अब उन्हें कप्तान भी बनाया गया है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता