IPL 2021 Auction: राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट और जानकारी

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने आईपीएल (IPL) नीलामी में अपने पर्स की राशि का काफी अच्छा उपयोग करते हुए कई खिलाड़ी टीम में शामिल किये। सबसे अहम नाम क्रिस मॉरिस का है जिन्हें आईपीएल इतिहास में सबसे महंगा खरीदा गया। 16 करोड़ 25 लाख रूपये की राशि के साथ रॉयल्स ने उन्हें अपने साथ शामिल किया। राजस्थान ने पहले से ही मन बना लिया था कि मॉरिस को अपने साथ जोड़ना है।

क्रिस मॉरिस सहित कुल आठ खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स ने खरीदे। इनमें लियाम लिविंगस्टोन, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया, आकाश सिंह, कुलदीप यादव, शिवम दुबे और केसी करियप्पा जैसे नाम शामिल है। शिवम दुबे को भी 4 करोड़ से ज्यादा राशि में लिया गया।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

संजू सैमसन (कप्तान), बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, जोस बटलर, रियान पराग, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर, कार्तिक त्यागी, एंड्रू टाई, जयदेव उनादकट, मयंक मारकंडे, यशस्वी जायसवाल, अनुज रावत, डेविड मिलर, मनन वोहरा, क्रिस्टोफर मॉरिस, शिवम दुबे, चेतन सकारिया, मुस्तफिजुर रहमान, लियाम लिविंगस्टोन, केसी करियप्पा, आकाश सिंह, कुलदीप यादव।

स्टीव स्मिथ को टीम से रिलीज करने के बाद संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स का कप्तान बनाया गया था। इसके अलावा पैसों से डील करते हुए रॉबिन उथप्पा को चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम में ट्रेड कर दिया गया था। कुछ अन्य खिलाड़ी भी राजस्थान रॉयल्स ने रिलीज किये थे। एक नई टीम और युवा टीम बनाने की दिशा में आगे बढ़ते हुए राजस्थान रॉयल्स ने नीलामी की शुरुआत में बड़ी बोली लगाई। बाद म कम राशि के कुछ खिलाड़ी भी लेकर टीम में संतुलन बनाने का प्रयास किया गया।

संजू सैमसन जैसे युवा नाम के लिए बतौर कप्तान यह पहला आईपीएल होगा और उनके ऊपर दबाव होने की भी पूरी संभावना है। देखना होगा कि कप्तान और बल्लेबाज दोनों का भार वह कैसे उठाते हैं। यह जिम्मेदारी उनके लिए इतनी आसान नहीं रहेगी।

Quick Links