रणजी ट्रॉफी राउंड-अप: सगुन कामत ने लगाया तिहरा शतक, युवराज सिंह रहे फ्लॉप

रणजी ट्रॉफी 2016-17 सीजन के तीसरे राउंड का आज दूसरा दिन था। आज काफी बढ़िया प्रदर्शन देखने को मिले लेकिन गोवा के लिए सगुन कामत ने तिहरा शतक लगाकर एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया। पिछले राउंड में भी दिल्ली-महाराष्ट्र मुकाबले में दो तिहरे शतक बने थे। पंजाब के लिए आज कप्तान युवराज सिंह फ्लॉप रहे, वहीँ केरल के लिए इक़बाल अब्दुल्ला ने 157 रनों की शानदार पारी खेली। झारखंड के लिए शाहबाज़ नदीम ने 7 विकेट लेकर टीम को बढ़त दिलाई। आइये नज़र डालते हैं दूसरे दिन के राउंड-अप पर: # दिल्ली vs कर्नाटक दिल्ली के 90 रनों के जवाब में कर्नाटक ने 414 का स्कोर बनाकर पहली पारी में 324 रनों की बढ़त ले ली। करुण नायर, कुनैन अब्बास और सीएम गौतम ने अर्धशतकीय पारी खेली। दिल्ली के लिए वरुण सूद ने 4 विकेट लिए। # झारखंड vs राजस्थान शाहबाज़ नदीम के 7 विकेटों की बदौलत झारखंड को पहली पारी में 2 रनों की मामूली बढ़त मिल गई। झारखंड के 209 के जवाब में राजस्थान 207 रनों पर ऑल आउट हो गई थी। दूसरे दिन स्टंप्स के समय झारखंड ने 73/2 का स्कोर बना लिया है। # सौराष्ट्र vs महाराष्ट्र कप्तान जयदेव शाह के दोहरे शतक और चिराग जानी के शतक की बदौलत सौराष्ट्र ने 657/8 का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में महाराष्ट्र ने 18/0 का स्कोर बना लिया है। # मध्य प्रदेश vs मुंबई रजत पाटीदार के शतक और शुभम शर्मा के 83 रनों की बदौलत मध्य प्रदेश ने 445 का स्कोर बनाया है। जवाब में मुंबई ने 38/2 का स्कोर बना लिया है। # केरल vs हैदराबाद इक़बाल अब्दुल्ला के बेहतरीन 157 रनों की बदौलत केरल ने दूसरे दिन के समाप्ति तक 506/9 का विशाल स्कोर खड़ा कर लिया है। सचिन बेबी और जलज सक्सेना अपना शतक नहीं पूरा कर पाए। # त्रिपुरा vs हिमाचल प्रदेश स्मित और बिशाल के शतक के बाद आज मणिशंकर और गुरिंदर सिंह के अर्धशतकों की बदौलत त्रिपुरा ने 549 रनों का स्कोर बनाया। दूसरे दिन हिमाचल प्रदेश ने 50/1 का स्कोर बना लिया है। # गुजरात vs रेलवे मेहुल पटेल के 5 विकेट की बदौलत रेलवे 124 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और गुजरात को पहली पारी में 63 रनों की बढ़त मिल गई। दूसरी पारी में गुजरात ने प्रियंक पंचाल के शतक की बदौलत 295/3 का स्कोर बना लिया था। # गोवा vs सेना सगुन कामत के तिहरे शतक की बदौलत गोवा ने पहली पारी में 606/6 के विशाल स्कोर पर पारी घोषित की। सगुन कामत ने नाबाद 304 रन बनाये। सेना ने 39/1 का स्कोर बना लिया है। # छत्तीसगढ़ vs हरियाणा जोगिन्दर शर्मा ने 5 विकेट लेकर छत्तीसगढ़ को 189 रनों पर ऑल आउट कर दिया। हालांकि छत्तीसगढ़ को 11 रनों की बढ़त मिल गई। दूसरी पारी में हरियाणा का स्कोर 121/3 है। # पंजाब vs बंगाल संदीप शर्मा ने 4 विकेट लेकर आज बंगाल को 404 रनों से आगे नहीं बढ़ने दिया। पंजाब ने जवाब में उदय कॉल के नाबाद 73 रनों की बदौलत 168/4 का स्कोर बना लिया है। युवराज आज सिर्फ 22 रन ही बना सके। # विदर्भ vs असम दूसरे दिन एक भी गेंद का खेल नहीं हो सका। विदर्भ का स्कोर 254/3 है। # जम्मू और कश्मीर vs आंध्रा जम्मू और कश्मीर ने पहली पारी में 334 रनों का स्कोर बनाया। जवाब में दूसरे दिन आंध्रा ने दो विकेट के नुकसान ओअर 72 रन बना लिए थे। सिवा कुमार और भार्गव भट्ट ने आंध्रा के लिए 4-4 विकेट लिए थे। # उत्तर प्रदेश vs तमिलनाडु समर्थ सिंह के 187 रनों की बदौलत उत्तर प्रदेश ने 524 रनों का मजबूत स्कोर बनाया। एकलव्य द्विवेदी और सौरभ कुमार ने अर्धशतक लगाये। तमिलनाडु ने जवाब में दूसरे दिन 34/1 का स्कोर बना लिया है।