दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा पर हुई कार्रवाई, बड़ी वजह आई सामने

Photo Credit - IPL
Photo Credit - IPL

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ हार के बाद मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को एक और बड़ा झटका लगा है। स्लो ओवर रेट के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। रोहित शर्मा के ऊपर 12 लाख का फाइन लगाया गया है। इस सीजन रोहित शर्मा की कप्तान के तौर पर ये पहली गलती है।

आईपीएल की गाइडलाइन के मुताबिक पहली बार स्लो ओवर रेट के लिए कप्तान के ऊपर 12 लाख का जुर्माना लगता है। वहीं दूसरी बार गलती करने पर 24 लाख का जुर्माना लगाया जाता है, जबकि प्लेइंग इलेवन के हर मेंबर के ऊपर मैच फीस का 25 प्रतिशत या फिर छह लाख का फाइनल लगाया जाता है।

वहीं जब किसी कप्तान से तीसरी बार ये गलती हो जाती है तो फिर उसके ऊपर 30 लाख का जुर्माना लगने के साथ एक मैच का बैन भी लग जाता है। जबकि प्लेइंग इलेवन के बाकी खिलाड़ियों के ऊपर 12 लाख का जुर्माना या मैच फीस का प्रतिशत फाइन लगाया जाता है।

ये भी पढ़ें: "एम एस धोनी के बाद रविंद्र जडेजा को चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान बनाना चाहिए"

दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को छह विकेट से हराया

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में सिर्फ 137/9 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरी ओवर में चार विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। अमित मिश्रा ने सिर्फ 24 रन देकर 4 विकेट चटकाए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मुंबई इंडियंस की टीम चार मैचों में दो जीत और दो हार के साथ प्वॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर है। अभी तक टीम का प्रदर्शन मिला जुला रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खराब बैटिंग के कारण टीम को हार का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह के "नो बॉल" को लेकर ट्विटर पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं

Quick Links