रोहित शर्मा द्वारा IPL के सभी सीजन में किए गए प्रदर्शन पर एक नजर 

 रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हैं। रोहित ने अपनी कप्तानी में 5 बार (2013,2015, 2017, 2019 और 2020) में मुंबई इंडियंस को खिताबी जीत दिलाई। इसके अलावा 2009 में वो एक खिलाड़ी के तौर पर डेक्कन चार्जर्स के साथ खिताब जीत चुके हैं।

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड कप्तान और एक खिलाड़ी के तौर पर आईपीएल में काफी शानदार रहा है। उन्होंने 213 मुकाबले में 31.17 की औसत से 5611 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 130.69 का है। इस बीच रोहित ने 40 अर्धशतक और 1 शतक भी जड़ा है। रोहित शर्मा ने आईपीएल में 491 चौके और 227 छक्के लगाए हैं। इस बीच फील्डिंग करते हुए रोहित शर्मा ने 90 कैच भी पकड़े हैं। रोहित ने आईपीएल में हैट्रिक समेत 15 विकेट भी लिए हैं।

आइए नजर डालते हैं आईपीएल में रोहित शर्मा के अबतक के प्रदर्शन पर:


#2008: डेक्कन चार्जर्स (13 मैचों में 404 रन, 4 अर्धशतक)

Enter caption

आईपीएल के पहले सीजन में रोहित शर्मा एक खिलाड़ी के तौर पर डेक्कन चार्जर्स का हिस्सा थे, जहां टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था और टीम अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रही थी।

हालांकि रोहित ने बल्ले के साथ अच्छा प्रदर्शन किया और 13 मुकाबलों में 4 अर्धशतक की मदद से 404 रन बनाए। उनकी औसत 36.72 और स्ट्राइक रेट 147.98 का रहा। रोहित शर्मा ने 38 चौके और 19 छक्के भी लगाए। इस बीच उनका सर्वाधिक स्कोर 76 का रहा और उन्होंने एक विकेट भी लिया।

#2009: डेक्कन चार्जर्स (16 मैचों में 362 रन, 1 अर्धशतक)

Enter caption

आईपीएल के दूसरा सीजन रोहित शर्मा के लिए बल्ले के साथ भले ही इतना शानदार नहीं रहा, लेकिन उन्होंने गेंद के साथ अपना योगदान अच्छे से दिया और साथ ही में टीम भी दूसरे सीजन में चैंपियन बनी, जहां फाइनल में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को शिकस्त दी।

रोहित शर्मा बल्ले के साथ 1 अर्धशतक की मदद से सिर्फ 362 रन ही बना पाए। उनकी औसत 27.84 और स्ट्राइक रेट मात्र 114.92 का ही रहा। उन्होंने 22 चौके और 18 छक्के ही लगाए। हालांकि गेंद के साथ उनका कमाल देखने को मिला और उन्होंने दूसरे सीजन में हैट्रिक समेत 11 विकेट चटकाए।

#2010: डेक्कन चार्जर्स (16 मैचों में 404 रन, 3 अर्धशतक)

Enter caption

आईपीएल के तीसरे सीजन में डेक्कन चार्जर्स ने अंतिम 4 तक का सफर तय किया, लेकिन वो फाइनल में पहुंचने में नाकाम रहे। रोहित शर्मा का प्रदर्शन इस सीजन में संतोषजनक रहा।

रोहित शर्मा ने 16 मुकाबलों में 3 अर्धशतक की मदद से 404 रन बनाए। उनकी औसत 28.85 और स्ट्राइक रेट 133.77 रहा। रोहित ने 2010 में 36 चौके और 14 छक्के भी लगाए। इस बीच उनका सर्वाधिक स्कोर 73 का रहा। रोहित ने गेंद के साथ 2 विकेट भी लिए थे।

# 2011: मुंबई इंडियंस (16 मैचों में 372 रन, 3 अर्धशतक)

Enter caption

आईपीएल के चौथे सीजन में रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस ने नीलामी में खरीदा और इस साल मुंबई की टीम ने प्ले ऑफ तक सफर तय किया, लेकिन टीम फाइनल में पहुंचने में नाकाम रही।

2010 में रोहित शर्मा ने 16 मुकाबलों में 3 अर्धशतक की मदद से 372 रन बनाए। उनकी औसत 33.81 और स्ट्राइक रेट 125.25 रहा। रोहित शर्मा ने 32 चौके और 13 छ्क्के लगाए। इस बीच उनका सर्वाधिक स्कोर 87 का रहा।

# 2012: मुंबई इंडियंस (17 मैचों में 433 रन, 1 शतक और 3 अर्धशतक)

Enter caption

आईपीएल के 5वें सीजन में भी रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस का ही हिस्सा थे और टीम ने एक बार फिर प्ले ऑफ तक का सफर तय किया। रोहित ने इस सीजन में आईपीएल करियर का पहला शतक भी जड़ा।

रोहित शर्मा ने 17 मुकाबलों में 1 शतक और 3 अर्धशतकों की मदद से 433 रन बनाए। उनकी औसत 30.92 और स्ट्राइक रेट 126.60 का रहा। रोहित शर्मा ने 39 चौके और 18 छक्के लगाए। इस बीच उनका सर्वाधिक स्कोर 109 रहा।

# 2013: मुंबई इंडियंस (19 मैचों में 538 रन, 4 अर्धशतक)

Enter caption

रोहित शर्मा को 2013 में हुए आईपीएल के बीच सीजन में मुंबई इंडियंस की कप्तानी मिली और उन्होंने टीम मैनेजमेंट के इस फैसले को सही साबित किया और मुंबई को पहली बार चैंपियन बनाया। रोहित के लिए बल्ले साथ भी यह सबसे सफल सीजन रहा।

छठे सीजन में रोहित शर्मा ने 19 मुकाबलों में 4 अर्धशतक की मदद से 538 रन बनाए। उनकी औसत 38.42 और स्ट्राइक रेट 131.54 का रहा। उन्होंने 35 चौके और 28 छक्के भी लगाए। रोहित का सर्वाधिक स्कोर 79 रहा।

# 2014: मुंबई इंडियंस (15 मैचों में 3 अर्धशतक की मदद से 390 रन)

Enter caption

2013 में टीम को चैंपियन बनाने के बाद रोहित शर्मा को पूरी तरह से मुंबई इंडियंस की कप्तानी मिली और वो टीम को प्ले ऑफ तक लेकर गए।

बल्ले के साथ रोहित शर्मा ने 15 मुकाबलों में 3 अर्धशतक की मदद से 390 रन बनाए। उनकी औसत 30 और स्ट्राइक रेट 129.13 का रहा। उन्होंने 31 चौके और 16 छक्के भी लगाए। रोहित शर्मा का सर्वाधिक स्कोर 59 का रहा। इस बीच उन्होंने एक विकेट भी लिया।

# 2015: मुंबई इंडियंस (16 मैचों में 482 रन, 3 अर्धशतक)

Enter caption

आईपीएल के 8वें सीजन में रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में दूसरी बार मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाया। फाइनल में मुंबई ने चेन्नई सुपर किंग्स को शिकस्त देकर खिताब पर कब्जा किया।

रोहित शर्मा ने बल्ले के साथ 16 मुकाबलों में 3 अर्धशतक की मदद से 482 रन बनाए। उनकी औसत 34.42 और स्ट्राइक रेट 144.74 का रहा। उन्होंने इस सीजन में 41 चौके और 21 छक्के भी लगाए। रोहित शर्मा का सर्वाधिक स्कोर 98 का रहा।

# 2016: मुंबई इंडियंस (14 मैचों में 489 रन, 5 अर्धशतक)

Enter caption

आईपीएल के 9वें सीजन में रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और टीम प्ले ऑफ में पहुंचने में नाकाम रही। हालांकि रोहित ने बल्ले के साथ काफी शानदार प्रदर्शन किया।

रोहित शर्मा ने 14 मुकाबलों में 5 अर्धशतक की मदद से 489 रन बनाए। उनकी औसत 44.45 और स्ट्राइक रेट 132.88 का रहा। रोहित शर्मा ने 49 चौके और 16 छक्के भी लगाए। इस बीच उनका सर्वाधकि स्कोर 85 रहा।

# 2017: मुंबई इंडियंस (17 मैचों में 333 रन, 3 अर्धशतक)

Enter caption

आईपीएल के 10वें सीजन में एक बार फिर रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहतरीन रहा और उन्होंने फाइनल में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स को शिकस्त देकर तीसरी बार खिताब पर कब्जा किया।

रोहित शर्मा ने बल्ले के साथ 2017 में 17 मुकाबलों में 3 अर्धशतक की मदद से 333 रन बनाए। उनकी औसत इस सीजन में 23.78 और स्ट्राइक रेट 121.97 रहा। रोहित शर्मा ने 31 चौके और 9 छक्के भी लगाए। इस बीच रोहित शर्मा का सर्वाधिक स्कोर 67 रहा।

#2018 मुंबई इंडियंस (14 मैचों में 286 रन, 2 अर्धशतक)

Enter caption

पिछले साल हुआ आईपीएल का सीजन रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस के लिए बिल्कुल भी यादगार नहीं रहा। रोहित शर्मा के लिए बल्ले के साथ सबसे निराशाजनक सीजन रहा और वो पहली बार 300 के आंकड़े को पार करने से चूके और साथ ही टीम भी प्ले ऑफ में नहीं पहुंच पाई।

रोहित शर्मा ने 2 अर्धशतक की मदद से सिर्फ 286 रन बनाए। उनकी औसत 23.83 और स्ट्राइक रेट 133.02 का रहा। उन्होंने 11वें सीजन में 25 चौके और 12 छक्के लगाए। रोहित शर्मा का सर्वाधिक स्कोर 94 का रहा।

# 2019: मुंबई इंडियंस (15 मैचों में 405 रन, 2 अर्धशतक)

2019 IPL Final - Mumbai v Chennai
2019 IPL Final - Mumbai v Chennai

रोहित शर्मा के लिए बतौर कप्तान 2019 का आईपीएल काफी शानदार रहा, लेकिन एक बल्लेबाज के तौर पर वो ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाए। रोहित शर्मा ने 15 मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 28.92 की औसत और 128.57 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 405 रन बनाए। इस बीच उनके बल्ले से सिर्फ 2 अर्धशतक ही आए।

रोहित शर्मा ने 52 चौके और 10 छक्के लगाए और फील्डिंग करते हुए 4 कैच भी पकड़े। हालांकि उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने चौथी बार खिताबी जीत हासिल की।

# 2020: मुंबई इंडियंस (12 मैचों में 332 रन, 3 अर्धशतक)

Photo: IPL
Photo: IPL

रोहित शर्मा ने आईपीएल 2020 में लगातार दूसरे सीजन में अपनी कप्तानी में मुंबई इंडिंयस को खिताबी जीत दिलाई। मुंबई इंडियंस 5 बार आईपीएल का खिताब जीती है और हर बार यह कारनामा टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में ही किया है। बतौर बल्लेबाज रोहित शर्मा के लिए यह सीजन कुछ खास नहीं जा रहा था, लेकिन फाइनल में रोहित शर्मा ने मैच विनिंग पारी खेलते हुए टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

आईपीएल 2020 में रोहित शर्मा ने 20 मुकाबलों में 127.69 के स्ट्राइक रेट से 332 रन बनाए और इस बीच उन्होंने तीन अर्धशतक भी लगाए। इस बीच रोहित शर्मा ने फाइनल में 68 रनों की बेहतरीन मैच विनिंग पारी भी खेली। इस सीजन में रोहित शर्मा का सर्वाधिक स्कोर 80 रन रहा।

#) IPL 2021: मुंबई इंडियंस (13 मैचों में 381 रन, 1 अर्धशतक)

रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन सिर्फ एक अर्धशतक निकाला (Photo: IPL)
रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन सिर्फ एक अर्धशतक निकाला (Photo: IPL)

IPL 2021 में रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। वो प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाए, तो साथ ही बल्ले के साथ भी उनका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। इस साल खेले 13 मुकाबलों में रोहित शर्मा ने 29.30 की औसत और 127.42 के स्ट्राइक रेट से 381 रन बनाए। इस बीच उन्होंने सिर्फ एक अर्धशतक लगाया और उनका सर्वाधिक स्कोर 63 रन रहा।

Quick Links