टी-20 क्रिकेट में रोहित शर्मा द्वारा खेली गई 5 सबसे बड़ी पारियां 

Neeraj
रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा को दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। इसी वजह से रोहित को हिटमैन शर्मा भी कहा जाता है। रोहित शर्मा वनडे और टी-20 फॉर्मेट को खेलना काफी पसंद करते हैं। इन दोनों प्रारूपों में रोहित गेंद को बाउंड्री के पार भेजने में ज्यादा समय नहीं लगाते हैं। अपने वनडे करियर में रोहित तीन दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के एकलौते खिलाड़ी हैं। जबकि टी-20 फॉर्मेट में भी रोहित के नाम 4 शतक हैं।

बात अगर इनके टी-20 करियर की करें रोहित ने अपने करियर में 96 टी-20 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 32.73 की औसत से 2422 रन बनाए हैं। इस दौरान रोहित का स्ट्राइक रेट 136.91 रहा है। रोहित के नाम टी-20 में 4 शतक हैं, जबकि 17 अर्धशतक। रोहित की मौजूदा टी-20 आईसीसी रैंकिंग 9 है। आपको बताते हैं रोहित के द्वारा टी-20 में खेली गई अब तक की 5 सबसे बड़ी पारियों के बारे में।

1. 118 बनाम श्रीलंका (2017)

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

22 दिसंबर 2017 को भारत और श्रीलंका के बीच इंदौर में खेले गए इस टी-20 मुकालबे में रोहित शर्मा ने 43 गेंदों पर शानदार 118 रनों की पारी खेली थी। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 260 रन बनाए थे। जिसमें रोहित ने शतक लगाया था और केएल राहुल ने 49 गेंदों पर 89 रनों की पारी खेली थी। अपनी इस पारी में रोहित ने 12 चौके और 10 छक्के भी जड़े थे। भारत ने श्रीलंका को मैच जीतने के लिए 261 रनों का टारगेट दिया था लेकिन श्रीलंका की टीम 18वें ओवर में ही 172 रनों पर सिमट गई। भारत ने ये मुकाबला 88 रनों से जीता था, और रोहित शर्मा को उनकी शानदार पारी के लिए मैन द मैच चुना गया था।

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।

2. 111 बनाम वेस्टइंडीज (2018)

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

ये पारी रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 नवंबर 2018 को लखनऊ में खेली थी। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 2 विकेट खोकर 195 रन बनाए थे। जिसमें रोहित शर्मा ने नाबाद 111 रन 61 गेंदों पर बनाए थे। रोहित ने अपनी इस पारी में 8 चौके और 7 छक्के जड़े थे। भारत ने ये मैच वेस्टइंडीज से 71 रनों से जीता था।

3. 106 बनाम दक्षिण अफ्रीका (2015)

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

ये पारी रोहित ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 अक्टूबर 2015 को धर्मशाला में खेली थी। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में रोहित शर्मा की 106 रनों की पारी की बदौलत 199 रन बनाए थे। अपनी इस पारी में रोहित ने 66 गेंदों पर 106 रन बनाए थे, अपनी पारी के दौरान रोहित ने 12 चौके और 5 छक्के लगाए थे। लेकिन भारतीय टीम ये मैच दक्षिण अफ्रीका से 7 विकेटों से हार गया था।

4. 100 बनाम इंग्लैंड (2018)

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

इंग्लैंड के खिलाफ 8 जुलाई 2018 को ब्रिस्टल में खेले गए इस मैच में रोहित ने शानदार 100 रनों की पारी खेली थी। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 199 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसको भारतीय टीम ने 1 ओवर रहते ही हासिल कर लिया था। रोहित ने इस मैच में 56 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए थे। इस पारी में रोहित ने 5 छक्कों के साथ 11 चौके भी लगाए थे।

5. 97 बनाम आयरलैंड (2018)

रोहित शर्मा
रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने 27 जून 2018 को आयरलैंड के खिलाफ डब्लिन में हुए इस मैच 61 गेंदों पर 97 रनों की पारी खेली थी। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 208 रन बनाए थे। जिसके जवाब में आयरलैंड की टीम 9 विकेट खोकर 132 रन बना पाई। रोहित ने अपनी इस पारी में 8 चौके और 5 छक्के लगाए थे।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma