महेंद्र सिंह धोनी को लेकर संजय मांजरेकर का बड़ा बयान

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी को लेकर संजय मांजरेकर ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी से मेरी एक बार बात हुई थी तब उन्होंने बताया था कि वह कब तक टीम के लिए खेलेंगे। मांजरेकर ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी से मेरी विराट कोहली के शादी समारोह पर मुलाक़ात हुई थी। उस समय महेंद्र सिंह धोनी ने करियर के बारे में बात की थी।

संजय मांजरेकर के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि जब तक आप तेज दौड़ लगा सकते हो तब तक फिट हो। भारतीय टीम के तेज भागने वाले खिलाड़ियों मैं हराता रहूँगा तब तक मई फिट हूँ। संजय मांजरेकर ने धोनी को दिमाग वाला खिलाड़ी बताया।

यह भी पढ़ें:शोएब अख्तर ने सेना के लिए दिया काल्पनिक बयान

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में सफल

संजय मांजरेकर ने कहा कि आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी सफल हैं। उन्हें मालूम है कि गेंदबाजों का इस्तेमाल कैसे करना है। यही कारण है कि वह आईपीएल में निरंतर सफल रहे हैं। इसके अलावा संजय मांजरेकर ने यह भी कहा कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के लिए सही भी है यहाँ दिमाग का काम होना चाहिए पावर हिटिंग का नहीं।

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

गौरतलब है कि कई बार संजय मांजरेकर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी की आलोचना करते हुए भी देखा गया है। बीसीसीआई ने उन्हें अपने कमेंट्री पैनल से हटा दिया है। फिर से कमेंट्री में आने के लिए उन्होंने बोर्ड को पत्र लिखते हुए कहा था कि मैं गाइडलाइन का पालन करूंगा। संजय मांजरेकर भारत और बांग्लादेश के बीच डे-नाईट टेस्ट के दौरान साथी कमेन्टेटर हर्षा भोगले के साथ भी उलझ गए थे। इन सब चीजों के बीद बीसीसीआई के पैनल से उन्हें हटा दिया गया। मांजरेकर ने वापस आने के लिए बोर्ड से आग्रह किया है लेकिन अभी तक बीसीसीआई की तरफ से कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

महेंद्र सिंह धोनी पिछले साल इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप के बाद से किसी भी तरह का क्रिकेट नहीं खेले हैं। उनके फैन्स और चेन्नई सुपरकिंग्स को आईपीएल में उनसे काफी उम्मीदें होगी। यूएई में कुछ ही समय बाद सीएसके का ट्रेनिंग कैम्प होना है। ऐसे में सभी की नजरें इस टीम पर रहेंगी।

Quick Links

Edited by निरंजन