"महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी से हटाना चाहते थे चयनकर्ता"

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ा एक खुलासा पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने किया है। उन्होंने कहा कि 2011 वर्ल्ड कप जीतने के बाद चयनकर्ता महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय टीम की कप्तानी से हटाना चाहते थे। आगे उन्होंने कहा कि बीसीसीआई अध्यक्ष के नाते मेरे अधिकारों का प्रयोग करते हुए मैंने महेंद्र सिंह धोनी को बतौर कप्तान बरकरार रखने की बात कही। श्रीनिवासन ने महेंद्र सिंह धोनी को कप्तान रखने के लिए अपना फैसला बताया था।

इन्डियन एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए श्रीनिवासन ने कहा कि 2011 वर्ल्ड कप के बाद चयनकर्ता महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी से हटाकर बतौर खिलाड़ी टीम में रखना चाहते थे। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में टीम को टेस्ट में क्लीन स्वीप होना पड़ा था लेकिन चयनकर्ता उनको वनडे की कप्तानी से हटाना चाहते थे। मैंने अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए कहा कि महेंद्र सिंह धोनी को वनडे की कप्तानी से हटाने का कोई कारण नहीं बनता। मैं बीसीसीआई अध्यक्ष के नाते अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए यह कह रहा हूँ। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी को पद पर बरकरार रखा गया।

यह भी पढ़ें: मोहम्मद कैफ ने एमएस धोनी से जुड़ा शानदार खुलासा किया

महेंद्र सिंह धोनी सफलतम कप्तान

भारतीय टीम के कप्तान होने के नाते महेंद्र सिंह धोनी सबसे सफल रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप, आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी और वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उन्हें हासिल हुई। महेंद्र सिंह धोनी की तरह अन्य किसी भी भारतीय कप्तान ने यह उपलब्धि हासिल नहीं की। अचानक संन्यास की घोषणा करते हुए उन्होंने खेल प्रमियों को चकित कर दिया।

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

धोनी ने 2014 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट क्रिकेट से बीच में संन्यास लिया था। इसके बाद दौरे के बचे हुए मैच के लिए विराट कोहली को कप्तान बनाया गया। ऐसे ही उन्होंने सफेद गेंद क्रिकेट में भी अचानक कप्तानी छोड़ी थी और विराट कोहली को कप्तान बनाया गया था। उन्होंने विकेट के पीछे से हमेशा विराट कोहली को उचित सलाह देने का काम किया।

Quick Links