6 अहम लोग जिनकी मदद से विराट कोहली आज कामयाबी के शिखर पर हैं

विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को आज हर कोई जानता है। अपने दमदार खेल के कारण विराट कोहली ने पूरी दुनिया में अपना नाम कमाया है। आज विराट कोहली ने कड़ी मेहतन के दम पर सफलता का ये मुकाम हासिल किया है। कई बार विराट कोहली को उनके एडीट्यूड के कारण आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा है लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी।

हालांकि विराट की कामयाबी में सिर्फ विराट का खुद का ही हाथ नहीं रहा है। विराट के साथ-साथ और भी ऐसे कई लोग है जिन्हें उनपर पूरा भरोसा था और करियर के हर अच्छे बुरे मोड़ पर ये लोग विराट के साथ खड़े रहे। इन लोगों के सपोर्ट, सलाह और साथ के बिना विराट शायद ही यहां तक कभी पहुंच पाते। यहां जानते हैं विराट कोहली की लाइफ के जुड़े कुछ ऐसे ही लोगों के बारे में जिनके साथ के कारण ही विराट सफलता हासिल कर पाएं हैं...

मां सरोज और पिता प्रेमनाथ कोहली

L-R: Saroj Kohli (Virat's mother) and Premnath Kohli (Virat's father)

विराट को क्रिकेटर बनाने का सपना उनके पापा का था। विराट के पिता पेशे से वकील थे। उन्होंने आठ साल की उम्र में विराट को क्रिकेट अकादमी ज्वाइन करा दी थी। विराट के पापा ही उन्हें स्कूल छोड़ कर आते थे और फिर क्रिकेट अकादमी से लेकर भी आते थे। विराट की मां हाउसवाइफ हैं जिन्होंने अपने तीनों बच्चों की बहुत अच्छी परवरिश की है।

अंडर-13 खेलते वक्त विराट कोहली बहुत अच्छा स्कोर कर रहे थे लेकिन किन्ही कारणों से वो दिल्ली की टीम के लिए सेलेक्ट नहीं हो पाए थे। ऐसे में विराट बहुत परेशान थे तब विराट के माता-पिता ने उन्हें संभालते हुए हर तरह से सहारा दिया था। विराट के पापा का निधन 18 दिसंबर 2006 को हुआ था। जिसका विराट के जीवन पर काफी प्रभाव पड़ा था।

यह भी पढ़ें: 5 भारतीय क्रिकेटर जिनके लिए देश और टीम ही पहली प्राथमिकता रहे

क्रिकेट की ब्रेकिंग न्यूज़ और ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

बचपन के कोच- राजकुमार शर्मा

Related image

विराट ने 1998 में नौ साल की उम्र में दिल्ली क्रिकेट अकादमी ज्वाइन की थी। ये दिल्ली के पूर्व क्रिकेटर राजकुमार शर्मा ने स्थापित की थी और इसके कोच भी वही थे। विराट के करियर में इनका बहुत बड़ा योगदान है। राजकुमार विराट को उनसे बड़े खिलाड़ियों के साथ खिलाते थे। इनकी मेहनतत के कारण ही विराट अपने करियर में ये मुकाम हासिल कर पाए हैं।

राजकुमार ने विराट से शतक को दोहरे शतक और दोहरे शतक को तीहरे शतक में बदलने के लिए कहा। जिसे मानते हुए विराट ने स्कूल क्रिकेट में कई रिकॉर्ड बनाए। इसके बाद 15 साल की उम्र में विराट को अतुल वासन ने चुन लिया। 2014 में विराट ने राजकुमार को टीचर्स डे पर स्कोडा रैपिड कार गिफ्ट की थी। इसके साथ ही उन्हें द्रोणाचार्या अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें: 5 बल्लेबाज जिनकी औसत 2018 में सबसे शानदार हैं

चीफ सेलेक्टर- दिलीप वेंगसरकर

Image result for dilip vengsarkar and virat kohli

दिलीप वेंगसरकार ने 2008 में नेशनल टीम में हुए विराट के सेलेक्शन में काफी अहम किरदार निभाया है। विराट की लीडरशिप में भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था। ऐसे में 2011 वर्ल्ड को ध्यान में रखते हुए उनका चुनाव टीम में किया गया। विराट का सेलेक्शन वेंगसरकर ने ही किया था। कुछ खरब परफॉर्मेंस के बाद विराट का टीम में जगह पक्की करना काफी मुश्किल हो रहा था।

ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में विराट ने शिखर धवन के साथ ओपनिंग करते हुए 120 रन बनाए। जिसके बाद वेंगसरकार ने 2009 में एक बार फिर से विराट को युवराज के चोटिल होने के कारण चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुन लिया। इसके बाद विराट ने टीम में अपनी जगह पक्की कर ली और वही विराट आज भारतीय टीम के कप्तान हैं।

यह भी पढ़ें: 5 खिलाड़ी जो विश्व कप 2019 के लिए भारत का छठा गेंदबाजी विकल्प हो सकते हैं

कैप्टन कूल- महेंद्र सिंह धोनी

Image result for ms dhoni and virat kohli

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टीम में कई खिलाड़ियों के गेम में परफेक्शन लाने का काम किया। धोनी और विराट की दोस्ती से तो सभी वाकिफ हैं। जब विराट को टीम में सेलेक्ट किया गया तो धोनी ने ही उन्हें श्रीलंका के खिलाफ मैच खेलने के लिए चुना था। 2008 में कोहली ने 5 मैचों में 174 रन बनाए थे। विराट के टैलेंट को परखते हुए धोनी ने उन्हें टीम में रेगुलर मेंबर के तौर पर सेलेक्ट कर लिया और नंबर तीन पर खेलने का मौका दिया।

इसके बाद धोनी ने विराट को कई मौके दिए। जब विराट ने कई बार खराब प्रदर्शन भी किया तो धोनी ने उन पर भरोसा करते हुए भी टीम में शामिल किया। 2011 में कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खराब प्रदर्शन किया था। इसके बाद भी धोनी ने उन्हें 2011-12 ऑस्ट्रेलिया टूर पर ले गए और तब विराट ने खुद को साबित कर दिया।

यह भी पढ़ें: भारत के 5 क्रिकेट स्टेडियम जहां खेला जा सकता है 2023 के विश्व कप का फाइनल मैच

पत्नी- अनुष्का शर्मा

Related image

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और विराट ने 2013 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। जिसके बाद 2017 में इन्होंने शादी कर ली। अनुष्का शादी से पहले और शादी के बाद अक्सर ही मैच के दौरान विराट कोहली की हौंसला अफहाजी करती दिखाई दी है। मैदान में कोहली और स्टेडियम में बैठी अनुष्का शर्मा अक्सर ही एक दूसरे को फ्लाइंग किस करते नजर आते हैं। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल रहते हैं।

विराट अपने कई इंटरव्यू में कह चुके हैं कि अनुष्का उनको लाइफ में बहुत मोटिवेट करती हैं। शादी से पहले विराट का करियर काफी बुरे दौर से गुजर रहा था। जिसके कारण सभी अनुष्का को ट्रोल कर रहे थे। ऐसे में विराट ने खुलकर अनुष्का का साथ दिया था। हालांकि अनुष्का ने कुछ ना बोलते हुए इसे हैंडल किया।

यह भी पढ़ें: 5 भारतीय खिलाड़ी जिन्हें अगले साल आईपीएल में हिस्सा नहीं लेना चाहिए

लेखक: अश्विन श्रीनिवास

अनुवादक: हिमांशु कोठारी

Quick Links