टी20 में सबसे ज्यादा शिकार करने वाले टॉप 5 विकेटकीपर, महेंद्र सिंह धोनी के नाम विश्व रिकॉर्ड

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व और चेन्नई सुपरकिंग्स के मौजूदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शिकार करने का विश्व रिकॉर्ड है। धोनी (248, 165 कैच, 83 स्टंपिंग) ने आईपीएल 2018 में पाकिस्तान के कामरान अकमल का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा था। इसके अलावा धोनी के नाम टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच का भी विश्व रिकॉर्ड है। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने 291वें मैच में यह दोनों विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

टी20 क्रिकेट में धोनी ने अभी तक भारत, चेन्नई सुपरकिंग्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट और झारखंड का प्रतिनिधित्व किया है। गौरतलब है कि टी20 के अलावा टी20 अंतरराष्ट्रीय में भी धोनी के नाम विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा शिकार (91), सबसे ज्यादा कैच (57) और सबसे ज्यादा स्टंपिंग (34) का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है।

टी20 क्रिकेट में अगर सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपरों की बात करें तो टॉप पांच में धोनी और कामरान अकमल (238) के बाद दिनेश कार्तिक (214), कुमार संगकारा (205), और दिनेश रामदीन (180) का नाम आता है।

यह भी पढ़ें - आईपीएल में 10 विकेट से जीत दर्ज करने वाली टीमों की लिस्ट

टी20 अंतरराष्ट्रीय की बात करें तो टॉप पांच में धोनी के बाद वेस्टइंडीज के दिनेश रामदीन (63), बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम (61), पाकिस्तान के कामरान अकमल (60) और अफगानिस्तान के मोहम्मद शहजाद (54) का नाम आता है।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी के बाद दिनेश कार्तिक (155), कुमार संगकारा (145), कामरान अकमल (141) और दिनेश रामदीन (131) का नाम आता है। स्टंपिंग के मामले में कामरान अकमल (97) फिलहाल महेंद्र सिंह धोनी से आगे हैं। इन दोनों के बाद टॉप पांच में कुमार संगकारा (60), दिनेश कार्तिक (59) और दिनेश रामदीन (49) का नाम आता है।

दिनेश कार्तिक
दिनेश कार्तिक

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शिकार करने वाले टॉप 5 विकेटकीपर

महेंद्र सिंह धोनी - 317 मैच 248 शिकार 165 कैच 83 स्टंपिंग

कामरान अकमल - 255 मैच 238 शिकार 141 कैच 97 स्टंपिंग

दिनेश कार्तिक - 288 मैच 214 शिकार 155 कैच 59 स्टंपिंग

कुमार संगकारा - 267 मैच 205 शिकार 145 कैच 60 स्टंपिंग

दिनेश रामदीन - 210 मैच 180 शिकार 131 कैच 49 स्टंपिंग

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़